8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedनए साल पर PNB ने दिया जबरदस्त तोहफा, FD की ब्याज दरों...

नए साल पर PNB ने दिया जबरदस्त तोहफा, FD की ब्याज दरों में इतना इजाफा

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल पर तोहफा दिया है. पीएनबी ने सेविंग अकाउंट और दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है. पब्लिक सेक्टर के इस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें एक जनवरी 2023 से प्रभावी हो गई हैं. पीएनबी ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट पर 50 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है.

सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक 10 लाख रुपये कम वाले सेविंग अकाउंट पर 2.70 फीसदी की दर से सालाना ब्याज जारी रखेगा. वहीं, 10 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये की सेविंग अकाउंट पर 2.75 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता रहेगा. पीएनबी ने 100 करोड़ और उससे अधिक की राशि वाले सेविंग अकाउंट पर मिलनी वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है. ऐसे सेविंग अकाउंट पर बैंक ने ब्याज दर को 2.75 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है.

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा
बैंक 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज देना जारी रखेगा. 46 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 4.50 फीसदी ब्याज देता रहेगा. इसके अलावा पीएनबी 180 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम अवधि में परिपक्व होने वाली FD पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. लेकिन बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों में परिपक्व होने वाली FD पर मिलने वाली ब्याज दर में 45 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. इसके साथ ब्याज दर 6.30 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
बैंक 666 दिनों में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देना जारी रखेगा. लेकिन 667 दिनों से दो साल में परिपक्व होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. पहले इसपर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था.

बैंक ने दो साल से अधिक और तीन साल तक की FD पर ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. इससे ब्याज दर अब 6.25 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई है. बैंक तीन साल से 10 साल की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 फीसदी की दर से ब्याज देना जारी रखेगा. 666 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर पीएनबी वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी की दर से ब्याज देगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...