16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराम गोपाल वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, हिंदुओं की धार्मिक...

राम गोपाल वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Published on

राम गोपाल वर्मा को आंध्र प्रदेश में कानूनी मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है , क्योंकि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्मा ने सोशल मीडिया, खास तौर पर फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर हिंदू विरोधी कॉमेंट किए हैं, जिनसे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बता दें कि राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष और हाई कोर्ट के वकील मेदा श्रीनिवास ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में सबूत के तौर पर राम गोपाल वर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट के वीडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट पेश किए।

‘ये उकसाने वाली बात है’
श्रीनिवास ने दावा किया है कि वर्मा के कॉमेंट्स आपत्तिजनक और सार्वजनिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली दोनों ही थीं। मीडिया से बातें करते हुए श्रीनिवास ने कहा, ‘राम गोपाल वर्मा के खतरनाक कॉमेंट्स ने हिंदू भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचाई है। उनके कॉन्टेंट हमारे धार्मिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति उपेक्षा को दिखाते हैं। यह सिर्फ ओपिनियन से ज़्यादा है, ये उकसाने वाली बात है और यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं है। किसी भी सिविल सोसायटी को अपने प्रभाव का इस्तेमाल नफ़रत फैलाने और किसी भी धर्म का अपमान करने के लिए नहीं करना चाहिए। मिसाल कायम करने के लिए कानूनी कार्रवाई ज़रूरी है।’

जांच के आधार पर जरूरी लीगल एक्शन लिया जाएगा
पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है और अब वे पेश किए गए मटीरियल की पड़ताल कर रहे हैं। स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जां चल रही है और जांच के रिजल्ट के आधार पर कोई भी जरूरी लीगल एक्शन लिया जाएगा।

राम गोपाल वर्मा ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है
राजनीति और धर्म पर अपने उत्तेजक दृष्टिकोण और कॉन्ट्रोवर्शल विचारों के लिए जाने जाने वाले राम गोपाल वर्मा ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है। उनकी बेबाकी और मुखरता ने तारीफों के साथ-साथ आलोचनाओं को भी जन्म दिया है, जिससे वे सार्वजनिक बहस और विवादों का आकर्षण बन गए हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...