10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसिंगर राहुल जैन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस,...

सिंगर राहुल जैन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस, कॉस्टयूम डिजाइनर ने लगाया आरोप

Published on

सिंगर-कम्पोजर राहुल जैन पर मुंबई पुलिस के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप के एक मामले में FIR दर्ज की गई है. एक 30 वर्षीय कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. महिला की शिकायत के अनुसार, राहुल ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया. बताया जा रहा है कि यह घटना 2020 की है जब ड्रेस डिजाईनर काम के सिलसिले में जैन के घर गई थी.

इस शिकायत के बाद मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने राहुल जैन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि महिला जब राहुल के घर पहुंची तो उन्होंने किसी बहाने से अपना बेडरूम दिखाने को कहा और वहां उसका रेप किया.

ये पहली बार नहीं है जब राहुल पर इस तरह के आरोप लगे हैं. पिछले साल भी राहुल पर सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगे थे. आरोप लगाने वाली बॉलीवुड लिरिसिस्ट ने रेप के साथ-साथ जबरदस्ती एबॉर्शन और धोखा देने की भी बात शिकायत में कही थी.

MTV के शो से हुए थे पॉपुलर
राहुल को 2014 में पॉपुलैरिटी मिली थी जब वो MTV Aloft Star शो पर आए थे. उन्होंने ‘तेरी याद’ (फीवर), ‘आने वाले कल’ (1921) और वेब सीरीज स्पॉटलाइट के लिए ‘घर से निकला’ ‘ना तुम रहे ना हम’ और ‘चल दिया’ जैसे गाने गाए हैं. राहुल ने बतौर म्यूजिक कम्पोजर भी काम किया है. उन्होंने ‘कागज’ और ‘झूठा कहीं का’ जैसी फिल्मों और कुछ वेब सीरीज के लिए भी गाने कम्पोज किए हैं.

राहुल का भी आया बयान
इस पूरे मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया को बयान देते हुए राहुल ने कहा है कि वो इस महिला को नहीं जानते. उन्होंने कॉस्टयूम डिजाईनर के आरोपों को ‘फेक और निराधार’ बताया. राहुल ने कहा, ‘पहले भी एक महिला ने मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए थे लेकिन मुझे न्याय मिला. ये महिला उस महिला की कोई साथी हो सकती है.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...