13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedPolycab का आया बयान, कहा- आयकर विभाग से नहीं मिली है कोई...

Polycab का आया बयान, कहा- आयकर विभाग से नहीं मिली है कोई लिखित सूचना

Published on

नई दिल्‍ली ,

पॉलीकैब इंडिया के शेयर गुरुवार को 20.50 फीसदी गिरकर 3,904.70 रुपये पर बंद हुए, क्‍योंकि कहा जा रह है कि आयकर विभाग ने 1,000 करोड़ रुपये की बेहिसाब बिक्री का खुलासा किया है और इसका रिकॉर्ड इनकम टैक्‍स (Income Tax) को नहीं मिला है. अब कंपनी ने इन खबरों को लेकर अपना बयान जारी किया है.

वायर और केबल निर्माता कंपनी पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड (Polycab India Ltd) ने कहा कि उसे 1,000 करोड़ रुपये की बेहिसाब बिक्री के मामले में आयकर विभाग से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. हालांकि कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में आईटी विभाग की ओर से 22-30 दिसंबर, 2023 तक हुए सर्च ऑपरेशन की पुष्टि की है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इस संबंध में उसे कोई जानकारी लिखित में नहीं दी गई है.

एक महीने में 30 फीसदी फिसला शेयर
एक्‍सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि आईटी डिपॉर्टमेंट के सर्च ऑपरेशन के बाद की कार्यवाही में पूरा सहयोग करेगी. पॉलीकैब ने अपने बयान में कहा कि कंपनी ने सर्च ऑपरेशन के संबंध में समय-समय पर सूचना दी है. एक महीने के दौरान Polycab India के शेयर 30 फीसदी तक गिरे हैं, जबकि 10 दिनों में इसके 28 फीसदी फिसले हैं. पॉलीकैब के 52वीक का हाई लेवल 5,733 रुपये प्रति शेयर हैं.

लिस्टिंग के बाद तगड़ा मुनाफा
पॉलीकैब इंडिया के शेयर अप्रैल 2019 में लिस्‍ट हुए थे और दिसंबर 2023 में यह स्‍टॉक अपने ऑल टाइम हाई लेवल 5733 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. इस अवधि के दौरान पॉलीकैब के स्‍टॉक (Polycab India Stocks) ने 11 गुना तक रिटर्न दिया है. 2019 में इस शेयर ने 84 फीसदी, 2020 में 4.5 फीसदी, 2021 में 137 फीसदी, 2022 में इसने 4.1 फीसदी और 2023 में इसने 113 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है.

7 हजार रुपये प्रति‍ शेयर का टारगेट
जेफरीज ने पॉलीकैब पर 7,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट (Polycab Share Target) रखा है, जो बुधवार के बंद से 42% की उछाल का संकेत दे रहा है. इसके अलावा आनंद राठी ने 6430 रुपये और अन्‍य एक्‍सपर्ट ने 6 हजार रुपये से ज्‍यादा का टारगेट रखा है. गौरतलब है कि कंपनी ने सितंबर तिमाही में 4,218 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...