7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedपूनम पांडे का ट्रोल्स को जवाब, शेयर किया वीडियो, बोलीं- जो मुझे...

पूनम पांडे का ट्रोल्स को जवाब, शेयर किया वीडियो, बोलीं- जो मुझे शर्मनाक बता रहे…

Published on

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने जबसे अपनी मौत का मजाक बनाकर रखा है, वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. लोग उन्हें ‘इनसेंसिटिव’, ‘शर्मनाक’, ‘घटिया’ और ‘पब्लिसिटी स्टंट’, ‘चीप पीआर’ करने को लेकर खरी-खरी सुना रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने आगे आकर इन्हीं ट्रोल्स को जवाब दिया है. पूनम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने कोई पब्लिसिटी के लिए ये सब नहीं किया. न ही उनकी मैनेजर इन सबमें इन्वॉल्व थी.

पूनम का वीडियो वायरल
पूनम वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- जो भी लोग मुझे ‘इनसेंसिटिव’ बता रहे हैं, मैं उन सभी को बताना चाहती हूं कि मेरी मां को कैंसर था. गले में कैंसर डिटेक्ट हुआ था. उनका इलाज चला और वो अब ठीक हैं. कैंसर का मरीज मैंने अपने घर में देखा है. ये कितना खराब और बुरा हो सकता है, ये मैं अच्छी तरह जानती हूं. जो मैंने किया, उसके जरिए मैं सिर्फ कुछ अच्छा ही प्रमोट करना चाहती थी वो भी सबके भले के लिए.

“कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कई महिलाओं की जान ले चुकी है. जो लाइव सेशन मैंने 3 फरवरी की दोपहर में किया, उसमें मैंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी किसी भी पार्टी को इसमें पैसा नहीं मिला है. कोई दवाई की कंपनी इसमें इन्वॉल्व नहीं है और न ही किसी को कोई पैसा दिया गया है, इन सबको प्रमोट करने के लिए. मैंने एक महिला के साथ मिलकर प्रमोट किया है, वो भी सिर्फ और सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए और किसी चीज के लिए नहीं.”

“जिन लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में नहीं पता था, इस प्रमोशन से उन्हें इसके बारे में पता लगा है. लोग गूगल कर रहे हैं. सर्वाइकल कैंसर के बारे में पढ़ रहे हैं. आज के समय में ये टॉपिक ट्रेंड कर रहा है. मुझे बहुत सारे मैसेजेज आ रहे हैं, जहां महिलाएं मुझे बता रही हैं कि वो अपनी वैक्सीन ले रही हैं. मैंने ये सब पब्लिसिटी के लिए नहीं किया है. मुझे पब्लिसिटी की जरूरत भी नहीं है. जब मैंने ऐसे करने का सोचा था तो मुझे पता था कि इस तरह का बैकलेश मुझे झेलने के मिलेगा. फिर भी मैंने ये किया, क्योंकि मैं इसे एक अच्छे काम के लिए करना चाहती थी. आप लोगं ने मेरी मौत के बारे में सुना तो आप सभी सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात कर रहे थे. और जब आप लोगों को पता लगा कि मैं जिंदा हूं तो आप लोगों ने मुझे टारगेट करना शुरू कर दिया.”

“अगर आप लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में पहले से जानते तो ये सब मुझे करने की जरूरत भी नहीं पड़ती. और हां, मेरी पीआर इसमें इन्वॉल्व नहीं थी.” इसी के साथ पूनम ने हाथ जोड़े और वीडियो खत्म किया.बता दें कि पूनम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है. एडवोकेट काशिफ ने कई आईपीसी धराओं के तहत पुलिस से एफआईआर करने की मांग की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...