3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedआबादी उत्तराखंड से भी कम और सोने का भंडार पूरे भारत से...

आबादी उत्तराखंड से भी कम और सोने का भंडार पूरे भारत से ज्यादा! कौन है यूरोप का यह ‘छोटू’ देश

Published on

नई दिल्ली

सोने की कीमत रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। पहली बार सोने की कीमत 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। दुनिया में जिस तरह से अनिश्चितता का माहौल बना है, उससे आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और तेजी आने की संभावना है। सोने की कीमत में तेजी की एक वजह यह भी है कि भारत और चीन के केंद्रीय बैंकों ने हाल में अपने गोल्ड रिजर्व में भारी इजाफा किया है। हेज के रूप में सोने को सबसे सेफ माना जाता है। साथ ही दुनिया के कई देश अमेरिका डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए सोने का रिजर्व बढ़ा रहे हैं। भारत विदेशों में रखे गए सोने को भी स्वदेश ला रहा है। सवाल उठता है कि दुनिया के किस देश के पास सोने का सबसे बड़ा भंडार है?

दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। दुनिया के सबसे ताकतवर और सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश के सरकारी खजाने में 8,133 टन सोना जमा है। दुनिया को कोई दूसरा देश दूर-दूर तक उसकी टक्कर में नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश के पास 3,352 टन सोना है। तीसरे नंबर पर इटली का नाम है। उसके केंद्रीय बैंक के पास 2,452 टन गोल्ड है। फ्रांस 2,437 टन गोल्ड के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अगला नंबर रूस का है। उसके पास 2,340 टन सोना पड़ा है। यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने दूसरे देशों के पास पड़े अपने सोने के भंडार को स्वदेश मंगाया था।

भारत का गोल्ड रिजर्व
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। उसके पास 1,948 टन सोने का भंडार है। चीन ने हाल के वर्षों में तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत चीन में ही होती है। इसके बाद नंबर है यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड का। उसके पास 1,040 टन सोना है। स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 89 लाख है और यह आबादी के मामले में हमारे उत्तराखंड से भी छोटा है। लेकिन इसका गोल्ड रिजर्व भारत से बड़ा है।

इस लिस्ट में भारत आठवें नंबर पर है। उसके पास 878 टन गोल्ड रिजर्व है। भारत ने हाल में अपना गोल्ड रिजर्व तेजी से बढ़ाया है और वह जापान से आगे निकल गया है। चीन के बाद सोने की सबसे ज्यादा खपत भारत में होती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में आम लोगों के पास करीब 25,000 टन सोना है जो दुनिया में सबसे अधिक है। जापान के पास 846 टन गोल्ड है। तुर्की ने हाल के दिनों में अपने गोल्ड रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है। उसके पास 716 टन गोल्ड है। उसके बाद नीदरलैंड (612 टन), पोलैंड (444 टन), ताइवान (423 टन), पुर्तगाल (382 टन) और उजबेकिस्तान (338 टन) का नंबर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...