11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedकिच्चा सुदीप के बीजेपी को सपोर्ट करने से सन्न रह गए हैं...

किच्चा सुदीप के बीजेपी को सपोर्ट करने से सन्न रह गए हैं प्रकाश राज, बोले- मैं तो सदमे में हूं

Published on

तमाम अटकलों के बीच कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार करने वाले हैं। उन्होंने बुधवार को घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करने जा रहे हैं। ऐसे में साउथ और बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को झटका लगा है। वह एक्टर के इस फैसले से शॉक्ड हैं। प्रकाश राज ने किच्चा सुदीप के इस फैसले पर रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा।

प्रकाश राज  ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वह किच्चा सुदीप  के बयान से काफी दुखी हैं और हैरान हैं। इससे पहले प्रकाश राज ने एक ट्वीट करते हुए किच्चा सुदीप के बीजेपी ज्वाइन करने वाली खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि मुझे यकीन है कि ये सब फेक खबरे हैं। एक्टर किच्चा सुदीप भाजपा में नहीं जा रहे हैं। वह समझदार इंसान हैं वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। वह किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

प्रकाश राज हैं किच्चा के फैसले से दुखी
अब जब ऑफिशियल किच्चा सुदीप ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर ही दिया है तो एक्टर का दिल टूट गया। उन्होंने रिएक्ट करते हुए साफ कर दिया कि वह किच्चा के कदम से नाखुश हैं। बता दें बीजेपी से जुड़ने से ठीक पहले किच्चा सुदीप को धमकी भरा पत्र भी मिला था।

किच्चा सुदीप को मिली धमकी
बुधवार को किच्चा सुदीप और उनके मैनेजर को धमकी मिली थी। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि हां मुझे धमकी मिली थी कि वह मेरे निजी वीडियो लीक कर देंगे। वह जानते हैं कि ये बस फिल्म इंडस्ट्री में से ही कोई है। वह इसका जवाब जरूर देंगे।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...