बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में सिमी ग्रेवाल नजर आईं। उन्होंने घरवालों से अपने ही खास अंदाज में बातचीत की और एपिसोड को बेहद खास बनाया। अब वीकेंड के वार पर वह सलमान खान के साथ भी स्टेज पर नजर आ सकती हैं। इस दौरान सिमी ग्रेवाल भाईजान से भी कई सवाल पूछती हैं और दोनों की इस बातचीत के बाद ये हुआ कि प्रियंका चाहर चौधरी और साजिद खान की चांदी होना तय है। जी हां, प्रियंका और साजिद को लेकर सलमान खान ने ऐसी बात कह दी है कि उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। आइए बताते हैं ऐसा सलमान खान ने बिग बॉस के इन दोनों कंटेस्टेंट को लेकर कह दिया है।
बिग बॉस तक के मुताबिक, सलमान खान और सिमी ग्रेवाल साथ में नजर आएंगे। दोनों की इस मुलाकात में सलमान खान कहते हैं कि वह भविष्य में प्रियंका चाहर चौधरी और साजिद खान के साथ प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। जी हां, सलमान खान के साथ अगर प्रियंका को मौका मिलता है तो ये उनके लिए बहुत ही बड़ा चांस होगा। प्रियंका को इससे पहले भी कई बार सलमान खान ने स्ट्रॉन्ग ओपिनियन के लिए सराहा है। वहीं साजिद खान तो बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर हैं। संभव है कि साजिद के डायरेक्शन में किसी फिल्म में भाईजान आप सभी फैंस को नजर आए।
फराह खान ने भी प्रियंका की तारीफ की थी
साजिद खान की बहन और मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने भी प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ में बहुत बड़ी बात कह दी थी जिसे सुन उनके फैंस फूल नहीं समा रहे थे। दरअसल फराह खान जब साजिद खान को सपोर्ट करने शो में बतौर गेस्ट आई थीं तो उन्होंने प्रियंका से मिलते हुए कहा था कि वह बिग बॉस की दीपिका पादुकोण हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी की होगी चांदी, साजिद खान होंगे शो से बाहर
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस वीकेंड होने वाले एविक्शन में साजिद खान, अब्दू रोजिक और सृजिता डे शो से बाहर हो सकते हैं। आखिर इसकी वजह क्या होगी ये तो शो में ही देखने को मिलेगी। मगर प्रियंका के लिए बैक टू बैक स्टार्स से हो रही तारीफ के बाद ये तो साफ है कि उनकी चांदी होने वाली है।
