11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorized17% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू 27% उछला, क्या अब सरपट दौड़ेगा अडानी का...

17% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू 27% उछला, क्या अब सरपट दौड़ेगा अडानी का यह शेयर?

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल ने तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 150 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 128 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व साल-दर-साल 27 फीसदी बढ़कर 1185 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 931 करोड़ रुपये था। कंपनी के पीएनजी घरेलू ग्राहक 6.5 लाख को पार कर गए हैं। वहीं, सीएनजी स्टेशंस बढ़कर 382 हो गए हैं।

एबिटडा बढ़कर 229.9 करोड़ हुआ
अडानी ग्रुप की कंपनी का दिसंबर तिमाही में एबिटडा बढ़कर 229.9 करोड़ रुपये हो गया है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 203.3 करोड़ से 13.1 फीसदी अधिक है। दिसंबर तिमाही के लिए एबिट मार्जिन 19.4 फीसदी पर आया है। यह एक साल पहले से 21.8 फीसदी डाउन है।

सीएनजी वॉल्यूम 30% बढ़ा
वित्त वर्ष 2023 के शुरुआती 9 महीनों में अडानी टोटल गैस का सीएनजी वॉल्यूम सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़ा है। वहीं, पीएनजी वॉल्यूम 11 फीसदी घटा है। इस दौरान अधिक वॉल्यूम और सेल्स प्राइस में बढ़ोतरी से रेवेन्यू 63 फीसदी बढ़ा है।

शेयर में आ रही गिरावट
अडानी टोटल के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। इस शेयर में आज भी लोअर सर्किट लगा है। यह शेयर लोअर सर्किट पर ही खुला था। अडानी टोटल का शेयर 5 फीसदी या 69.70 रुपये गिरकर 1324.45 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 3,998.35 रुपये और 52 वीक का निम्न स्तर 1324.45 रुपये है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 1,45,664.35 करोड़ रुपये है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...