6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedविजय शेखर शर्मा को दोबारा सीईओ बनाने का विरोध, Paytm के शेयरों...

विजय शेखर शर्मा को दोबारा सीईओ बनाने का विरोध, Paytm के शेयरों का निकला दम

Published on

नई दिल्‍ली

विजय शेखर शर्मा को दोबारा Paytm की कमान सौंपने पर सवाल उठे हैं। सलाहकार फर्म इंस्‍टीट्यूशनल इंवेस्‍टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया (IIAS) ने शेयरधारकों को आगाह किया है। एडवाइजरी फर्म ने सलाह दी है कि उन्‍हें एमडी और सीईओ के तौर पर विजय शेखर शर्मा की दोबारा नियुक्ति का समर्थन नहीं करना चाहिए। IIAS प्रॉक्‍सी एडवाइजरी फर्म है। यह फंडों को सुझाव देती है कि उन्‍हें किस तरह वोटिंग करनी चाहिए। एडवाजरी आने के बाद पेटीएम के शेयरों पर दबाव बढ़ गया। बाजार में कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्‍यादा लुढ़क गया।

पिछले सत्र में पेटीएम का शेयर 825.50 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 820 रुपये पर कमजोर खुला। इसका ऊंचा स्‍तर भी यही रहा। एक समय यह शेयर लुढ़ककर 775 रुपये पर पहुंच गया था।

एडवाइजरी फर्म IIAS ने विजय शेखर शर्मा को दोबारा सीईओ और एमडी बनाने का विरोध किया है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्‍यूनिकेशंस की सालाना आम बैठक 19 अगस्‍त को होनी है। इसमें कई तरह के प्रस्‍ताव पर शेयरधारक वोटिंग करेंगे। इन्‍हीं में विजय शेखर शर्मा को फिर पेटीएम का सीईओ और एमडी नियुक्‍त करने का प्रस्‍ताव भी शामिल है।

आईआईएएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है विजय शेखर शर्मा ने पहले कई कमिटमेंट किए। ये कंपनी को फायदे में लाने के लिए किए गए। हालांकि, इनका फायदा नहीं हुआ। फर्म ने कहा कि बोर्ड को मैनेजमेंट को ज्‍यादा पेशेवर बनाने पर विचार करना चाहिए।

सलाहकार फर्म ने यह भी बताया कि 11 अगस्त को लिस्टिंग के बाद से पेटीएम के शेयर इश्यू प्राइस 2,150 रुपये से 63.6 फीसदी लुढ़के हैं। 11 अगस्‍त को यह शेयर 825.50 रुपये पर बंद हुआ था। इससे शेयरधारकों को भारी नुकसान हुआ। पेटीएम ने अप्रैल-जून तिमाही में 644 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...