7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedजबलपुर में 'डंकी' की शूटिंग रोकने आए प्रदर्शनकारी, शाहरुख खान को खदेड़ने...

जबलपुर में ‘डंकी’ की शूटिंग रोकने आए प्रदर्शनकारी, शाहरुख खान को खदेड़ने पर तुले लोग धरना पर बैठे

Published on

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुक्रवार को करणी सेना के सदस्यों और अन्य हिंदू संगठनों के एक समूह ने ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी में भगवा रंग के इस्तेमाल का विरोध किया। अब शाहरुख ने जब अपनी दूसरी फिल्म डंकी की शूटिंग शुरू कर दी है, तब लोग इसपर भी जमकर बवाल कर रहे हैं। जबलपुर के पास भेड़ाघाट में बड़े पैमाने पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख की ‘डंकी’ की शूटिंग को भी बाधित किया।

शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा
जबलपुर में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान वहां पर भी लोगों का गुस्सा उनपर देखने को मिला। हाथों में काले और भगवा झंडे लिए करणी सेना के सदस्यों ने घंटों नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का जाप करते भी दिखे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेड़ाघाट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि ‘डंकी’ के निर्माताओं को 10 मिनट में शूटिंग बंद करनी होगी। हालांकि, धमकियों के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी शूटिंग जारी रही।

प्रदर्शनकारियों ने दिया धरना
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान और ‘पठान’ के निर्माताओं ने फिल्म में भगवा रंग को ‘अभद्र और आपत्तिजनक’ तरीके से दिखाया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे मांग की कि पवित्र नदी नर्मदा के तट पर इस तरह की फिल्मों की शूटिंग बंद की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आगे जोर देकर कहा कि फिल्म शूटिंग की जगह को गाय के मूत्र (गोमुत्र) से छिड़ककर शुद्ध किया जाना है। इस बीच भेड़ाघाट ही नहीं बल्कि करणी सेना ने लखनऊ में भी ‘पठान’ के खिलाफ धरना दिया।

भगवा रंग ने किया भावनाओं को आहत
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ इस हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुआ। शिल्पा राव, कार्लिसा मोंटेइरो, विशाल और शेखर की आवाज़ में गाने को एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है, जिसमें दीपिका पादुकोण कुछ अलग-अलग रंगों की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। हालाकि, उनकी नारंगी बिकिनी ने कई हिंदू संगठनों और नेताओं से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया क्योंकि उन्होंने दावा किया कि गाने में भगवा रंग ने हिंदू भावनाओं का अपमान किया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...