5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedइधर से सोना डालो और उधर से पैसे निकालो… कहां लगा है...

इधर से सोना डालो और उधर से पैसे निकालो… कहां लगा है सोना खरीदने-बेचने वाला यह ATM

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश इनोवेशन के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक बड़े शॉपिंग मॉल में एक अनोखा ATM लगा है। यह शंघाई का पहला गोल्ड ATM है। दुनिया में सोने की कीमत बढ़ने के साथ ही यह छोटी मशीन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस ATM पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह ATM सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है, सोने की शुद्धता तुरंत बताता है, लाइव कीमत भी दिखाता है और आप बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस एटीएम की ये खूबियां ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं।

इस ATM से सोना का ट्रांजैक्शन बहुत आसान है। सबसे पहले यह मशीन सोने का वजन करती है। यह देखती है कि सोना 99.99% शुद्ध है या नहीं। फिर शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव रेट के हिसाब से मशीन पैसे का हिसाब करती है। इसमें से थोड़ा सा सर्विस चार्ज काटा जाता है। X पर एक यूजर ने इस मशीन के बारे में कहा, ‘वाह! उम्मीद है कि हम जल्द ही भारत में भी सोने का ATM देखेंगे।’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह भारत के लिए बढ़िया प्रोडक्ट है, लेकिन चेन स्नैचरों के लिए भी मजेदार है।

चीन में सोने की अहमियत
भारत की तरह चीन में भी सोने को समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। शादी, बच्चे के जन्म और त्योहारों पर सोने के तोहफे दिए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस ATM को शेनझेन की कंपनी Kinghood Group ने बनाया है। यह ATM चीन के लगभग 100 शहरों में लग चुका है। शंघाई में भी एक और गोल्ड एटीएम लगने वाला है। इससे पता चलता है कि लोग अब ATM से सोना खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ेगी, ये मशीनें और भी ज्यादा लोकप्रिय होंगी। ग्राहक बिना किसी झंझट के आसानी से सोना खरीद और बेच सकेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...