12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedलाखों यात्रियों को रेलवे ने दी खुशखबरी, इन ट्रेनों को फिर किया...

लाखों यात्रियों को रेलवे ने दी खुशखबरी, इन ट्रेनों को फिर किया गया शुरू

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है. कोविड-19 की वजह से सस्पेंड की गईं ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया गया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने ट्रेनों को फिर से चलाने का ऐलान किया. कुल चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा.

एक प्रेस रिलीज में कहा गया, ”भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस को छोड़कर, ईस्ट कोस्ट रेलवे अधिकार क्षेत्र से सभी ट्रेनें, जिन्हें कोरोनो वायरस के बाद लागू हुए लॉकडाउन के दौरान निलंबित कर दिया गया था, को फिर से शुरू कर दिया गया है.” वहीं, पुरी-दीघा एक्सप्रेस शनिवार से बहाल हो जाएगी, जबकि विशाखापत्तनम-परादीप एक्सप्रेस रविवार से फिर से शुरू होगी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विशाखापत्तनम-दुर्ग एक्सप्रेस 13 अगस्त से बहाल हो जाएगी. पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से फिर से शुरू होगी. जोनल रेलवे के अनुसार, भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ को जल्द से जल्द चलाने के प्रयास जारी है. ईसीओआर शुक्रवार से कटक से रायगडा जिले के गुनुपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन को ‘पैसेंजर स्पेशल’ के रूप में चलाएगा.

उधर, पश्चिमी रेलवे ने भी 6 जोड़ी ट्रेनों को दोबारा बहाल कर दिया है. इन ट्रेनों के अंतर्गत बांद्रा टर्मिनस भुज सुप्रफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ओखा नाथद्वार एक्सप्रेस, एकता नगर-अहमदाबाद जन शताब्दी और पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एकस्प्रेस शामिल हैं. साथ ही पश्चिमी रेलवे ने विशेष किराए पर दो जोड़ी ट्रेनों के फेरों को भी बढ़ाया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...