7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorized2 तलाक-ब्रेकअप पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी पर तंज!

2 तलाक-ब्रेकअप पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी पर तंज!

Published on

एक्टर राजा चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ की कंट्रोवर्सीज की वजह से हमेशा विवादों में रहते हैं. दो बार टूटी शादी और ब्रेकअप का दर्द झेल चुके राजा चौधरी की लव लाइफ उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा हाईलाइट रही है. राजा चौधरी शराब की लत और मारपीट के आरोपों से घिरे रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने अपना दर्द बयां किया है.

राजा चौधरी का कबूलनामा
बीते दिनों राजा चौधरी की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा ने एक्टर से अपना रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा किया था. राजा पर चीट करने, ड्रिंक करने के बाद वॉयलेंट होने का आरोप लगाया था. श्रद्धा के इन आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राजा चौधरी ने माना कि उन्हें शराब की लत है. इसके लिए वे कई डॉक्टर्स, साइकेट्रिस्ट से भी मिल चुके हैं. राजा ने खुद को हार्टब्रोकन बताया. कहा कि वे शराब पीने की समस्या से जूझ रहे हैं.

श्वेता तिवारी के लिए क्या कहा?
राजा चौधरी ने बताया कि पेरेंट्स के साथ भी उनके रिश्ते सही नहीं हैं. वो कहते हैं- अगर आप कुछ नहीं करते हैं, तो आपकी कोई इज्जत नहीं. मैंने उनके प्रति खुद को समर्पित किया, लेकिन उन्हें लगता है उन्हें मेरी जरूरत नहीं है. मेरे पेरेंट्स कहते हैं मैं मुंबई लौट जाऊं. वो मुझपर विश्वास नहीं करते. ये सब साल 2007 से शुरू हुआ जब मैं श्वेता तिवारी से अलग हुआ. फिर मैं बिग बॉस में गया, बाकी दूसरी चीजें हुईं. मुझे बुरा दिखाया गया जो मैं नही हूं.

बेटी पलक से नहीं होती मुलाकात
राजा चौधरी ने बताया कि वे एक्स वाइफ श्वेता तिवारी के संपर्क में नहीं हैं. श्वेता ने उनका नंबर ब्लॉक कर रखा है. श्वेता संग अपनी दिक्कत बताते हुए राजा ने कहा- क्यों हम बात कर मामला खत्म नहीं करते. अगर को-पायलट और पायलट कूद जाते हैं, तो क्यों बस एक को ही पैराशूट मिले, मुझे पैराशूट नहीं मिला. राजा ने बताया वे अपनी बेटी के संफर्क में हैं. मगर पलक काफी बिजी रहती हैं. राजा अपनी बेटी को मैसेज या ईमेल करते हैं. फिर बेटी का जवाब आने का इंतजार करते हैं. उनकी मुलाकात नहीं होती है. राजा ने कहा- पलक या तो बहुत बिजी है या फिर मुझे इग्नोर कर रही.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...