10 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव को आया तेज बुखार, फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा...

राजू श्रीवास्तव को आया तेज बुखार, फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Published on

नई दिल्ली,

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई है. कॉमेडियन के पीआरओ गरवित नारंग के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. तेज बुखार के कारण डॉक्टर्स ने यह कदम उठाया है. हालांकि, राजू श्रीवास्तव होश में हैं. वह पहले से ज्यादा अपने बॉडी मूवमेंट कर रहे हैं.

वेंटिलेटर पर राजू
एक हफ्ते पहले ही राजू श्रीवास्तव को होश आया था. इसकी जानकारी उनके दोस्त सुनील पाल ने दी थी. राजू श्रीवास्तव जल्द ठीक होकर घर लौट आएं. इसके लिए डॉक्टर्स, परिवार के लोग, फैन्स और दोस्त, सभी दुआएं कर रहे हैं. डॉक्टर्स अपनी कोशिश में लगे हैं कि राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग की तीन नस में से एक नस ब्लॉक है. जिसके ट्रीटमेंट के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ली जा रही थी. इसके अलावा कॉमेडियन की मानसिक कंडीशन ठीक करने के लिये उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई जा रही थी. बिग बी के शोज और परफॉर्मेंस की वॉयस रिकॉर्डिंग सुना कर उन्हें होश में लाने की कोशिश की जा रही थी. AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा था.

फैन्स और परिवार वाले राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए घर पर पूजा करा रहे हैं. उनसे जो बन पड़ रहा है, वह कर रहे हैं. परिवार वाले भी सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट लगातार दे रहे हैं. जब राजू श्रीवास्तव को होश आया था तो दोस्त सुनील पाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि गुड न्यूज दोस्तों. राजू भाई को होश आ गया है. थैंक गॉड. मैं कहता था न कि चमत्कार होगा. परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता. सारे परिवार को, सारे दोस्तों को, पूरे संसार को जिसने भी दुआएं कीं, हर किसी को प्यार. राजू भाई आप जियो हजारों साल.

कब और कैसे बिगड़ी राजू श्रीवास्तव की तबीयत?
राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ था और वह नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए. राजू तभी से दिल्ली के AIIMS में डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं और अब राजू श्रीवास्तव फिर से वेंटिलेटर पर चले गए हैं.

राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी कॉमेडी के हर अंदाज से फैन्स का मनोरंजन करते नजर आते थे. कॉमेडियन होने के साथ राजू एक एक्टर भी हैं. वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. कॉमेडियन की बड़ी फैन फॉलोइंग है. राजू श्रीवास्तव ने कई कॉमेडी शोज किए हैं. इसमें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी का महा मुकाबला’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शामिल है. राजू की अच्छी सेहत के लिए उनकी फैमिली के साथ पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है.

 

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...