8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव को अब तक नहीं आया होश, बेटी ने बताया- पापा...

राजू श्रीवास्तव को अब तक नहीं आया होश, बेटी ने बताया- पापा अभी ठीक नहीं

Published on

फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताई जा रही है. राजू फिलहाल AIIMS के ICU में ही रहेंगे. उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है. अंतरा ने बताया कि उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है. बीते दिन उन्हें ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था.

बुधवार को कॉमेडियन सुनिल पाल ने सोशल मीडिया में अपडेट दे कर फैंस को खबर दी थी कि, राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब उनकी हालत में पहले से सुधार है. आप सब की दुआओं और भगवान के आशीर्वाद से अब वो ठीक हैं. राजू अब खतरे से बाहर हैं. इसके अलावा राजू श्रीवास्तव की टीम ने भी जानकारी दी थी कि वो अब होश में आने लगे हैं.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में राजू की बेटी अंतरा ने बताया कि ”वो अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं. उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब हुई है. पूरी मेडिकल टीम उनके बेहतर सेहत के लिए कोशिश कर रही है. हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे. इस वक्त मेरी मम्मी उनके साथ अंदर ICU में हैं.”

वहीं AIIMS में उनकी देख-रेख में जुटे डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक, स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर पर स्थिर है. धीरे-धीरे दवाओं का असर हो रहा है. जिम में बेहोश होने के बाद से AIIMS में भी उनको होश नहीं आया है. दवाओं के साथ राजू श्रीवास्तव के लिये दुआएं भी की जा रही हैं.

फिटनेस फ्रीक हैं राजू
अंतरा ने बताया कि- ”मेरे पापा दिल्ली से बाकी जगह पर अकसर ही ट्रैवल करते रहते हैं. इसलिए उन्होंने तय किया हुआ था कि अच्छी सेहत के लिए रोज वर्कआउट करना है. वो हर दिन जिम जाते थे, रोज एक्सर्साइज करते हैं. कभी मिस नहीं करते हैं. उन्हें कोई दिल की बीमारी नहीं थी. वो बिल्कुल ठीक थे. इसलिए ये सब बहुत शॉकिंग लग रहा है.”

राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से काफी पॉपुलर हुए थे. इस शो में बतौर कंटेस्टेंट थे और उन्हें दूसरा स्थान मिला था. इसके बाद राजू बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आए थे. राजू कॉमेडी का महामुकाबला शो का भी हिस्सा रह चुके हैं. राजू अपनी पत्नी के साथ नच बलिए के सीजन 6 में भी दिखाई दिए थे. इन सब के अलावा राजू कई फिल्मों में भी रोल्स कर चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...