16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized8 दिन बाद भी बेहोश राजू श्रीवास्तव, शेखर सुमन बोले- दुआ करें

8 दिन बाद भी बेहोश राजू श्रीवास्तव, शेखर सुमन बोले- दुआ करें

Published on

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर उनके परिवार और फैंस लगातार परेशान चल रहे हैं. 10 अगस्त को राजू को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. राजू को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है. डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है. इस बीच अब शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर जरूरी अपडेट शेयर की है.

कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत?
ट्विटर पर शेखर सुमन ने बताया कि वह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की फैमिली से कॉन्टैक्ट बनाए हुए हैं. उन्होंने लिखा, ‘राजू की तबीयत को लेकर आज की अपडेट यह है कि वह स्टेबल हैं. अभी भी बेहोश हैं लेकिन स्टेबल हैं. उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा. उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए. हर हर महादेव.’

फैंस ने जताई चिंता
राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट देने पर शेखर सुमन को फैंस से काफी तारीफें मिल रही हैं. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने राजू को लेकर सवाल किए हैं, जिनके जवाब शेखर ने दिए. एक यूजर पूछा, ‘उनके वाइटल्स ठीक हैं ना? क्या आप बता सकते हैं? बहुत अच्छा लगेगा अगर आप यह बात शेयर करें.’ इसके जवाब में शेखर सुमन ने लिखा, ‘हां, उनके वाइटल्स सही हैं. इसीलिए डॉक्टरों को उम्मीद है.’

दूसरे ने पूछा, ‘सर जी, डॉक्टर क्या कह रहे हैं राजू भाई होश में कब आएंगे?’ शेखर ने जवाब दिया, ‘एक हफ्ते के समय के अंदर.’ एक और ने पूछा, ‘क्या आप राजू श्रीवास्तव की टीम के सम्पर्क में पर्सनली हैं?’ इसपर एक्टर बोले, ‘हां, उनके परिवार के सम्पर्क में हूं.’ एक यूजर ने शेखकर की तारीफ में लिखा, ‘सर आपके अंदर बहुत मानवता है. वरना कौन दूसरे के लिए इतना समय निकालता है.’

15 दिन पहले मिले थे राजू-शेखर
इससे पहले शेखर सुमन ने बताया था कि 15 दिनों पहले उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव, कॉमेडी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ के सेट पर पहुंचे थे. ऐसे में उन्होने शेखर संग वैनिटी वैन में लंबी बातचीत की थी.

उन्होंने कहा था, ‘मैंने ध्यान दिया था कि राजू थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं. मैंने उन्हें कहा था कि अपना ध्यान रखें और जिंदगी में चीजों को ना बढ़ाएं. राजू ने जवाब में मुझे कहा था कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है. सब ठीक है. ऐसे में 15 दिन बाद जब मुझे उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली तो मेरे लिए यह शॉकिंग था. मैं राजू श्रीवास्तव को पिछले 25 सालों से जानता हूं. एक उम्दा इंसान हैं. मुझे विश्वास है कि पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है.’

शेखर ने यह भी बताया था कि राजू ने कुछ दिन पहले अपनी उंगली हिलाई थी. उनकी सेहत में सुधार देखा जा रहा है. इससे पहले खबर आई थी कि राजू श्रीवास्तव का MRI किया गया था, जिसमें उनके दिमाग की एक नस को दबा हुआ पाया गया था. डॉक्टर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे.

10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को एम्स में भर्ती करवाया गया था. उन्हें एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनका ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा था. राजू श्रीवास्तव का परिवार उनके साथ है. उनकी बेटी ने बताया था कि कॉमेडियन का दिमाग रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है. इस बीच राजू की सेहत और उनके जल्द ठीक होने की दुआ उनके सभी चाहनेवाले मांग रहे हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...