11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्‍तव का ब्रेन नहीं दे रहा सही रेस्‍पॉन्‍स, वेंटिलेटर पर फिर...

राजू श्रीवास्‍तव का ब्रेन नहीं दे रहा सही रेस्‍पॉन्‍स, वेंटिलेटर पर फिर बिगड़ी तबीयत

Published on

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव की हालत नाजुक है। उन्‍हें बुधवार को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वह दिल्‍ली के AIIMS में भर्ती हैं। ताजा जानकारी के यह है कि राजू श्रीवास्‍तव की तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है, बल्‍क‍ि उनकी बिगड़ती हालत को देखकर उन्‍हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार को उनकी तबीयत बुधवार के मुकाबले और बिगड़ गई है। राजू श्रीवास्‍तव के एक करीबी दोस्‍त ने हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्‍स’ को इस बाबत जानकारी दी है।

राजू के करीबी दोस्‍त डॉ. अनील मुरारका इस वक्‍त अस्‍पताल में ही हैं। उन्‍होंने कॉमेडियन की तबीयत का हाल बताते हुए कहा, ‘हां, यह सच है कि उनकी तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं दिख रहा है। उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है और इसलिए उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्‍हें कल गंभीर हार्ट अटैक आया था। डॉक्‍टर्स ने कल ही उनके दिल में दो स्‍टेंट्स डाले हैं। लेकिन वह अभी तक ट्रीटमेंट को पॉजिटिव रेस्‍पॉन्‍स नहीं दे रहे हैं। राजू की फैमिली भी यहां अस्‍पताल पहुंच गई है। उनकी बीवी और बच्‍चे यही हैं।’

डॉ. अनील ने आगे कहा, ‘राजू की तबीयत अभी भी स्‍थ‍िर नहीं हुई है। मैंने डॉक्‍टर्स से बात की है, उन्‍होंने यही कहा है कि हमें शाम तक इंतजार करना चाहिए। उम्‍मीद है कि तब तक तबीयत में कुछ सुधार हो।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्‍तव बुधवार को जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्‍हें तत्‍काल ऑल इंडिया इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS)में भर्ती करवाया गया।

राजू श्रीवास्‍तव ने स्‍टैंड अप कॉमेडी के साथ ही कई फिल्‍मों में भी काम किया है। वह हाल ही टीवी पर इंडियाज लाफ्टर चैम्‍प‍ियन के एक एपिसोड में नजर आए थे। राजू ने ‘मैंने प्‍यार किया’, ‘तेजाब’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्‍मों में काम किया है। स्‍टैंडअप कॉमेडी में उनका गजोधर वाला क‍िरदार बहुत ही पॉपुलर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...