19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, दोस्तों ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, दोस्तों ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

Published on

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है. बीते दिन ही खबर आई थी कि उनके शरीर में हरकत होने लगी है. वो अपनी पत्नी से बात करने की भी कोशिश करने लगे हैं. परिवार से लेकर फैन्स तक हर कोई उनकी अच्छी सेहत की दुआएं मांग रहा है. ऐसे में उनके मुख्य सलाहकार ने भी कानपुर के पनकी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

राजू की अच्छी सेहत की दुआएं
कानपुर में मंगलवार के दिन बुढ़वा मंगल की धूम रही. इस दिन हजारों श्रद्धालु पनकी मंदिर में दुआ मांगने जुटते हैं. ऐसे में राजू के स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना भी पनकी मंदिर पहुंचे. अजीत ने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए और राजू के स्वास्थ्य की प्रार्थना की.

अजीत के साथ ही राजू के खास दोस्त और बचपन के साथी संजय कपूर भी मंदिर पहुंचे. संजय ने भी अपने जिगरी दोस्त के लिए हनुमान मंदिर में प्रार्थना की. दुआएं मांग संजय ने कहा कि राजू भाई के साले आशीष से बात हुई थी. जो बता रहे थे कि राजू भाई में जो पहले इंप्रूवमेंट था, वह उससे और बेहतर हो गए हैं. लेकिन वे अब भी वेंटीलेटर पर ही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक राजू वेंटीलेटर पर है, तब तक मेडिकल साइंस के हिसाब से कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती.

वेंटीलेटर पर ही हैं राजू
डॉक्टर्स का मानना है कि जब राजू श्रीवास्तव वेंटीलेटर से बाहर आ जाएंगे, तभी वे इसे सफलता मानेंगे. संजय ने राजू के बारे में बात करते हुए बताया कि वे मेरे साथ बचपन में पढ़े हैं. हमेशा उनकी याद बनी रहती है. मैं राजू भाई के परिवार से बात करता रहता हूं. राजू मेरे घर के पास रहते थे. पहले की तुलना में उनकी हालत में सुधार हो रहा है, जिससे हमारी आशाएं बढ़ गई हैं. हम जानते हैं कि राजू भाई बिल्कुल ठीक हो जाएंगे.

संजय कपूर ने बताया कि राजू के भाई दीपू आज ही मुंबई लौट गए हैं. उनके साले आशीष भी लखनऊ गए हैं. इस समय पत्नी बेटी बेटा और बड़े भैया सब दिल्ली में राजू के साथ ही हैं. मैं सोमवार को राजू भाई से मिलने दिल्ली जाऊंगा.

राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग का कहना है कि मैं इस समय कानपुर में हूं. मेरी पत्नी की डिलीवरी हुई है. हमें बेटा हुआ है. मैं अब कुछ दिनों बाद दिल्ली जाऊंगा. बस इतना निश्चित है राजू श्रीवास्तव के जितने भी मिलने वाले हैं, परिजन हैं, अब वह भगवान से इन्हीं आशाओं में जी रहे कि राजू ठीक जरूर होंगे. इधर उनके शरीर में कंपन शुरू हुई है और वह पहले से अच्छा संकेत दे रहे हैं.

राज श्रीवास्तव के बारे में उनके मुख्य सलाहकार ने पिछले दिनों ही बताया था कि उनकी हालत में सुधार होने लगा है. लेकिन अब भी वह वेंटीलेटर पर ही हैं. राजू का शरीर हिलने लगा है. वो अपनी पत्नी से बात करने की भी कोशिश कर रहे हैं. पत्नी शिखा के हाथ को छूकर वो बताने की कोशिश करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...