18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव की तबीयत में नहीं सुधार, AIIMS के डायरेक्टर ने कहा-...

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में नहीं सुधार, AIIMS के डायरेक्टर ने कहा- हालत नाजुक है

Published on

कॉमेडी और अपने मजेदार जोक्स से लोगों को एंटरटेन करने वाले राजू श्रीवास्तव को जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए 11 दिन बीत चुके हैं। वह अभी भी दिल्ली के एम्स में बेहोश हैं। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद बेहोशी की हालत में एम्स लाया गया था। राजू श्रीवास्तव तब से अभी तक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और बेहोश हैं। हालांकि उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा था। लेकिन अब राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जो AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दिया है।

AIIMS के डायरेक्टर बोले- हालत नाजुक है
‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप गुलेरिया ने Raju Srivastava की मौजूदा हालत के बारे में बताया कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और वह अभी भी आईसीयू में ही हैं। रणदीप गुलेरिया ने आगे राजू श्रीवास्तव के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यही कहा कि यह एक मरीज और उनके परिवार का निजी मामला है, इसलिए कुछ कमेंट नहीं कर सकते।

भाई दीपू ने एक दिन पहले ही कहा था हो रहा है सुधार
वहीं 20 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो शेयर कर भाई की सेहत के बारे में जानकारी दी थी। दीपू श्रीवास्तव ने बताया था कि राजू भाई की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। उन्होंने कहा था कि राजू श्रीवास्तव फाइटर हैं और वह यह लड़ाई जीत जाएंगे।

मैनेजर ने कहा था-कोमा हैं राजू श्रीवास्तव
दीपू श्रीवास्तव ने यह भी बताया था कि 13 अगस्त को जब भाई राजू का एमआरआई किया गया था तो उसमें सिर की नस दबी आई थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उसे रिकवर करने में कुछ दिन लगेंगे। लेकिन 18 अगस्त को अपडेट आया कि डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव को ब्रेन डेड घोषित कर दिया है और परिवार को भी जवाब दे दिया है। हालांकि राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने इससे इनकार किया और बताया कि राजू ब्रेन डेड नहीं हैं, बल्कि वह कोमा की स्थिति में चले गए हैं।

नए डॉक्टर कर रहे राजू श्रीवास्तव का इलाज
मैनेजर ने यह भी बताया था कि राजू श्रीवास्तव का इलाज अब नए डॉक्टर कर रहे हैं। नए डॉक्टर के आने के बाद से चीजें सुधरी हैं। बताया गया कि राजू श्रीवास्तव का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है और उनका ऑक्सीजन सप्लाई भी बढ़ाया गया है। पहले राजू श्रीवास्तव को एंटीबायोटिक के हेवी डोज दिए जा रहे थे, जिन्हें कम कर दिया गया और इसका असर भी देखने को मिला। लेकिन रणदीप गुलेरिया ने अब जो अपडेट दिया है, उ

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...