10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराकेश झुनझुनवाला ने मांगी थी भगवान से पैसा खर्च करने की हिम्मत,...

राकेश झुनझुनवाला ने मांगी थी भगवान से पैसा खर्च करने की हिम्मत, करना चाहते थे ये काम

Published on

नई दिल्ली,

शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली. राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं. महज 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत करने वाले झुनझुनवाला ने 40 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया था. लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने कहा था कि अब मैं पैसा नहीं कमाना चाहता हूं. वो अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज कल्याण में लगाना चाहते थे.

खर्च करने की हिम्मत मांगते थे
पिछले साल एक कार्यक्रम में राकेश झुनझुनवाला ने कहा था- ‘मेरे पास पैसा है, लेकिन मैं इसे खर्च करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. मैं अब भगवान से अधिक पैसे नहीं मांगता, मैं यह ताकत मांगता हूं कि मैं इस पैसे को लोगों के कल्याण के लिए दान कर सकूं.’ राकेश झुनझुनवाला करीब 500 करोड़ रुपये की पूंजी से रेयर फाउंडेशन नाम से एक फिलैंथ्रोपिक फाउंडेशन बनाने की बात कही थी.

कमाई का एक हिस्सा करते थे दान
उन्होंने कहा था कि इस फाउंडेशन को प्रोफेशनल लोगों द्वारा चलाया जाएगा और इस प्रोजेक्ट से अच्छे लोगों को जोड़ा जाएगा. उन्होंने हेल्थ केयर जैसे सेक्टर में भी बड़ा निवेश किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला अपनी सालाना कमाई का करीब 25 फीसदी हिस्सा भारत में जनकल्याण के कार्य के लिए दान करते थे.

कई कंपनियों के थे प्रमोटर
झुनझुनवाला ने स्टार हेल्थ और एपटेक लिमिटेड जैसी कई कंपनियों के प्रमोटर भी थे. उनकी ट्रेडिंग और निवेश फर्म रेयर एंटरप्राइजेज का नाम उनके नाम के पहले दो अक्षर और उनकी पत्नी रेखा के नाम से लिया गया है. राकेश झुनझुनवाला आखिरी बार लोगों के बीच अकासा एयरलाइन की लान्चिंग इंवेट में आए थे. पिछले कुछ महीनों से उनकी उनकी हेल्थ ठीक नहीं थी.

इन कंपनियों में किया था बड़ा निवेश
झुनझुनवाला रेयर इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी चलाते थे. उन्होंने अपनी इस फर्म के माध्यम से कई कंपनियों में बड़ा निवेश किया था. इनमें टाइटन, टाटा मोटर्स, क्रिसिल, अरबिंदो फार्मा, प्राज इंडस्ट्रीज, एनसीसी, एप्टेक लिमिटेड, आयन एक्सचेंज, एमसीएक्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, ल्यूपिन, वीआईपी इंडस्ट्रीज, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, रैलिस इंडिया, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियां शामिल हैं. फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार, झुनझुनवाला 2021 में भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति और 2022 में अब तक दुनिया के 440वें सबसे अमीर व्यक्ति थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...