13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत का दावा, आदिल की गर्लफ्रेंड तनु हैं प्रेग्नेंट, बोलीं- करने...

राखी सावंत का दावा, आदिल की गर्लफ्रेंड तनु हैं प्रेग्नेंट, बोलीं- करने वाले हैं शादी!

Published on

राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। पहले आदिल के साथ अचानक शादी की खबरों से उन्होंने तहलका मचा दिया था फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिल के लिए धर्म बदल लिया है और अब फातिमा नाम रख लिया है। मगर हंगामा तब बरपा जब राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर करवाई कि उन्होंने राखी के साथ मारपीट की और पैसे का गबन किया। फिर राखी सावंत ने तनु चंदेल का नाम लेकर खुलासा किया कि वह आदिल की गर्लफ्रेंड है। अब राखी सावंत ने चौंकाने वाला दावा किया है कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं।

राखी सावंत ने शौहर आदिल खान के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल की बात कही थी। उन्होंने तनु चंदेल उर्फ निवेदिता का नाम लेकर आदिल पर अफेयर की बात कही थी। अब राखी ने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं। इसीलिए वह बाहर आकर शादी भी करने वाले हैं।

क्या तनु चंदेल हैं प्रेग्नेंट
राखी सावंत ने पपाराजी से बात करते हुए कहा कि आदिल को बेल नहीं मिली है। मैं तो हैरान हूं। पहले शादी की खबर और अब नवेदिता तनु चंदेल प्रेग्नेंट है। तभी वो शादी करने वाली है। तनु को बाहर आकर बताना चाहिए कि वह प्रेग्नेंट है कि नहीं। मैं शुक्रिया करना चाहती हूं। मुंबई और मैसूर पुलिस का। जिन्होंने आदिल के खिलाफ रेप मामले को उजागर किया। ये बहुत हैरान करने वाला है।

तनु चंदेल ने राखी से कहा था ये
तनु चंदेल ने राखी सावंत के आरोपों के बाद प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था कि राखी मुझे इन सब में मत घसीटो। मैंने तुमको और तुम्हारे दोस्तों को पहले ही बताया है कि मैं आदिल के साथ नहीं हूं। ये तुम्हारा और तुम्हारे पति का मैटल है। प्लीज मुझे इन सब में मत लाओ।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...