15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedदर्द में राखी सावंत, बंद नहीं हो रहे ड्रामे, अस्पताल से वीडियो...

दर्द में राखी सावंत, बंद नहीं हो रहे ड्रामे, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बोलीं- मुझे घूमना है

Published on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एक ओर मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं. दूसरी ओर इनका इतराना रुक नहीं रहा है. सभी जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से राखी दर्द से तड़प रही हैं. उनके पेट में ट्यूमर निकला है जो 10 सेंटिमीटर का बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि राखी को दिल की समस्या हुई है. राखी को जो भी हुआ है, एक्ट्रेस ने फैन्स को अपडेट दिया है कि उनका कल यानी 18 मई को ऑपरेशन होने वाला है.

राखी ने दिया हेल्थ अपडेट
सोशल मीडिया पर राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं नजर आ रही हैं. हाथ में फोन है और सेल्फी वीडियो से वो वीडियो बना रही हैं. राखी कह रही हैं- हेलो मेरे दोस्तों, मिस कर रही हूं मैं बाहर जाना, घूमना-फिरना. हॉस्पिटल में हूं मैं, सुबह सर्जरी है मेरी. बहुत मिस कर रही हूं मैं आप सभी को. ये कैसी ड्रेस पहन रखी है मैंने, मुझे इतने बुरे कपड़े पहनने की आदत नहीं है यार. आप समझ रहे हो न, अच्छा नहीं लगता है ये हॉस्पिटल का ड्रेस. मुझे जल्दी ठीक होकर आना है. बहुत सारी मस्ती करनी है मुझे.

राखी की यूजर्स ले रहे चुटकी
वीडियो को देखकर फैन्स का कहना है कि वो नाटक कर रही हैं. उन्हें कुछ नहीं हुआ है. एक यूजर ने ये भी लिखा कि राकी है ही ड्रामा क्वीन. उसको बस ड्रामा करना आता है. वो कुछ भी कर सकती है. बता दें कि राखी सावंत की अस्पताल से 14 मई को तस्वीरें वायरल हुई थीं, जहां वो बेहोशी की हालत में अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आई थीं.

खबरों पर एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड रितेश ने अपना रिएक्शन दिया था. रितेश ने कहा, ‘राखी दो-तीन दिन से शिकायत कर रही थीं कि उन्हें चेस्ट में पेन हो रहा है. कल (14 मई) वो पेन काफी सीवियर हो गया. वो बोल रही थीं कि चलने पर पेन बढ़ जाता है. इसके बाद हम हॉस्पिटल जाने के लिए निकले तो वो बेहोश हो गईं. उन्हें चेस्ट के बीच में दर्द हो रहा था. पहले से कोई भी सिम्पटम नहीं थे राखी को. उनको कैसकेडिंग इफेक्ट कह सकते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें पर्सनली काफी तोड़ा गया है. मेंटल हैरेसमेंट हुआ है. पैसे ले लिए गए उनसे. मैं काफी कोशिश करके राखी को ट्रैक पर लाया था. अभी आपने देखा कि वो हंस रही थी. लेकिन ये सारी चीजें काफी इफेक्ट कर रही थीं उनको. अगर पब्लिसिटी स्टंट रहता तो मैं उसके साथ नहीं होता. मेरे लिए पब्लिसिटी स्टंट मायने नहीं रखता. इसलिए मुझे सबके सामने आना पड़ा और सच बताना पड़ा. उनके मैसेंजर के रूप में आना पड़ा और कहना पड़ा. हम हॉस्पिटल का नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि बहुत सारी चीजें सीरियस हैं. मेरे लिए जरूरी है कि राखी रिकवर हो जाए.’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...