6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedआदिल से 7 महीने पहले ही शादी कर चुकीं राखी सावंत अब...

आदिल से 7 महीने पहले ही शादी कर चुकीं राखी सावंत अब हैं दुखी, बोली- निकाह छिपाने को किया था मजबूर

Published on

टीवी की ड्रामा क्वीन और बिग बॉस फेम राखी सावंत की जिंदगी में नई खुशियां आई हैं। जी हां, राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत ने निकाह की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 में उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। ई-टाइम्स के साथ बातीच में राखी सावंत ने इन खबरों पर मुहर लगाते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया। उन्होंने अपनी शादी की पूरी डिटेल को साझा किया। राखी ने बताया कब और कैसे उन्होंने आदिल के साथ शादी की थी। आइए बताते हैं राखी सावंत की शादी से जुड़ी तमाम डिटेल।

राखी सावंत ने शादी की खबरों पर कहा कि, हां मैंने और आदिल ने शादी कर ली है। हमने 2 जुलाई 2022 को शादी की थी। कोर्ट मैसेज के साथ हमने निकाह सेरेमनी भी की थी। मगर आदिल ने मुझे इस शादी को उजागर करने से रोका था और इसीलिए मैंने पिछले सात महीने से इसे राज ही रखा। उन्हें लगा कि अगर हमारी शादी के बारे में लोगों को पता चल गया तो अपनी बहन के लिए लड़का ढूंढ़ना मुश्किल हो जाएगा। आदिल को लगता है कि अगर तुम राखी सावंत के साथ जुड़ोगे तो तुमने बदनामी ले ही।

रितेश को लेकर राखी सावंत ने कहा ये सब
राखी सावंत ने पूर्व पति रितेश के बारे में बात करते हुए कहा कि रितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। मैंने बिग बॉस में रहते हुए काफी कुछ सीखा। अगर मैं उसके साथ बिग बॉस में नहीं गई होती तो मैं कभी सच नहीं जान पाती। मेरी शादी उनके साथ लीगल थी मगर उन्होंने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था तो मैंने उन्हें छोड़ने का फैसला लिया।

क्यों राखी सावंत ने सात महीने बाद किया शादी का खुलासा
राखी सावंत ने कहा कि रितेश से अलग होने के बाद वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। मगर जब आदिल उनकी जिंदगी में आए तो लाइफ सेटल सी लगी। आदिल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और वह इस मौके के लिए इंतजार नहीं करना चाहती थी। इसीलिए पिछले साल ही शादी कर ली। राखी सावंत ने ये भी बात कही कि आदिल के परिवार ने उन्हें अभी तक बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है। वह मां बनना चाहती हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाना चाहती हैं।

क्या राखी सावंत और आदिल के बीच कुछ गड़बड़ है, बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
बीच में आदिल और राखी के रिश्ते को लेकर तरह तरह की खबरें भी सामने आई थीं। अब जब राखी से पूछा गया कि क्या कपल के बीच सब कुछ ठीक है? तो राखी ने साझा किया कि, “जब मैं हाल ही में बिग बॉस मराठी 4 में बंद थी तब बहुत कुछ हुआ। सही समय आने पर मैं इस बारे में बात करूंगी। इस समय, मैं केवल अपनी शादी को बचाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि दुनिया को पता चले कि मैंने आदिल से शादी की है। मैं बहुत परेशान हूं इसलिए लोगों के सामने मेरी शादी आना जरूरी है।”

क्या राखी सावंत को फिर मिला धोखा
राखी सावंत के इस बयान से लगता है कि उनके और आदिल के बीच कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने पुराने डॉक्यूमेंट को शेयर कर अपनी शादी का राज खोला है। फिलहाल इस शादी पर आदिल का रिएक्शन नहीं आया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...