6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedखत्म हुआ राखी की शादी का तमाशा! आदिल ने माना हुआ था...

खत्म हुआ राखी की शादी का तमाशा! आदिल ने माना हुआ था निकाह

Published on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जिंदगी में एक बार फिर से ट्विस्ट आ गया है. लेकिन इस बार आए इस ट्विस्ट उनको ने दुख या दर्द नहीं बल्कि खुशी के आंसू दे दिए हैं. क्योंकि जो वो इतने दिन से चाहती थीं, फाइनली वो हो गया है. जी हां, इतने दिनों से मचे राखी और आदिल की शादी के बवाल पर आखिरकार फुल स्टॉप लग गया है. सारे तमाशे को खत्म करते हुए अब आदिल ने भी अपनी इस शादी को कबूल कर लिया है.

आदिल को भी कबूल है राखी
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर राखी सावंत के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जहां वो रोती बिलखती दिखाई पड़ती थीं. जब से राखी और आदिल के निकाही की तस्वीरें मीडिया में आई थीं, तभी से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर राखी और आदिल की शादी हुई है या नहीं. क्योंकि राखी ने तो अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया था, लेकिन आदिल अब भी कुछ कहने से बच रहे थे.

पर अब वो सस्पेंस भी खत्म हो गया है. आदिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया हैं. आदिल ने राखी के साथ निकाह की फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- तो अब मैं आखिरकार ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर रहा हूं. मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है राखी. लेकिन मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसलिए चुप रहना पड़ रहा था. हम दोनों को ये खुशहाल शादी मुबारक. इसी के साथ आदिल ने राखी के प्यार का नाम पाप्पुड़ी भी लिखा.

आदिल के इस पोस्ट पर राखी सावंत ने भी तुरंत रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- शुक्रिया जान, बहुत सारा प्यार. वहीं कई सेलेब्स ने भी अपना प्यार जताया और न्यूली वेड कपल को ढेर सारी बधाई दी. राखी और आदिल को फैंस ने भी शादी की खूब बधाई दी.

राखी ने बदला धर्म
बताया जा रहा था कि राखी और आदिल की शादी 7 महीने पहले ही हो गई थी. लेकिन राखी के बिग बॉस मराठी में जाने के बाद आदिल का अफेयर किसी और के साथ हो गया, जिस वजह से राखी को शादी की बात को सबके सामने रिवील करना पड़ा. लेकिन आदिल ने इस बात पर चुप्पी साधे रखी. राखी और आदिल की निकाह पढ़ा गया था. इसके लिए राखी ने धर्म परिवर्तन तक कर लिया था और अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया था.

हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान दोनों को साथ स्पॉट किया गया तो लोगों को और कन्फ्यूजन हो गई कि ये हो क्या रहा है. क्योंकि हाल ही में पैपराजी के सामने राखी रोती हुई दिखाई दी थीं, लेकिन अब दोनों इवेंट में साथ नाच-गा रहे हैं. लेकिन अब फाइनली सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है. आदिल के पोस्ट से सारी कन्फ्यूजन दूर हो गई है और ये कपल अब साथ हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...