16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'कोई फिल्म नहीं चलती तो...', बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड पर रणबीर ने तोड़ी...

‘कोई फिल्म नहीं चलती तो…’, बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड पर रणबीर ने तोड़ी चुप्पी

Published on

इंतजार खत्म होने वाला है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर निगेटिव बज बना हुआ है. अभी भी कई लोग आलिया और रणबीर की फिल्म को लेकर बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड करा रहे हैं.

बायकॉट ट्रेंड पर रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
ब्रह्मास्त्र के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने अब फिल्म को लेकर चल रहे निगेटिव और बायकॉट ट्रेंड पर बात की है. दिल्ली में मीडिया संग बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा है अंत में सिर्फ फिल्म का कंटेंट ही मायने रखता है.

बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए रणबीर ने कहा- मैं अपना खुद का उदाहरण देता हूं. कुछ हफ्तों पहले मेरी फिल्म शमशेरा रिलीज हुई थी. मैंने उस टाइम किसी तरह की निगेटिविटी महसूस नहीं की थी, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चली, क्योंकि ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई. अंत में सिर्फ कंटेंट मायने रखता है. अगर आप अच्छी फिल्म दो…अच्छा कंटेंट दो तो लोग एंटरटेन होते हैं.

रणबीर कपूर ने आगे कहा- मूवीज देखना, कुछ अलग एक्सपीरियंस करना, इमोशंस फील करना, एंटरटेन होना कौन नहीं चाहता है? फिल्मों के इमोशनल टच से कौन हंसना और रोना नहीं चाहता है. अगर कोई फिल्म नहीं चलती है तो मतलब यही है कि कंटेंट नहीं चला और यही इसका जवाब है.

क्यों खास है ब्रह्मास्त्र?
ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे ग्रैंड और बिग मूवी मानी जा रही है. रणबीर और आलिया के लिए ये फिल्म बहुत ज्यादा स्पेशल है, क्योंकि दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं. सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड हैं. कल ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

अयान मुखर्जी की फिल्म को लेकर भले ही बायकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है. कई लोग रणबीर और आलिया का विरोध भी कर रहे हैं. लेकिन फैंस को ऐसी उम्मीद है कि ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है. अब देखते हैं रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...