19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedफीकी रही रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र'! जानिए क्यों मिली ढाई स्टार रेटिंग?

फीकी रही रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’! जानिए क्यों मिली ढाई स्टार रेटिंग?

Published on

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘Brahmastra’ सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। तकरीबन 410 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन 25 से 30 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। फिल्म के लिए तकरीबन 200000 से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक किए जा चुके हैं लेकिन कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो पहले फिल्म की कहानी और इसका रिव्यू जानना चाहते हैं।

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘ब्रह्मास्त्र’?
फिल्म 9 सितंबर को दुनिया भर में एक साथ रिलीज होने जा रही है लेकिन इससे पहले दुबई के फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है। ऐसा माना जा रहा है कि उमैर ने फिल्म का प्री-रिलीज शो देखने के बाद इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उमैर के रिव्यू की मानें तो फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है शाहरुख खान का कैमियो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

शाहरुख खान का कैमियो भी रहा फीका!
उमैर संधू ने अपने रिव्यू में अस्त्रावर्स कॉन्सेप्ट वाली इस फिल्म के बारे में लिखा है कि फिल्म स्टार कास्ट, VFX, कैनवास और प्रमोशन के मामले में बहुत बड़ी है लेकिन दुर्भाग्यवश जब बात बिग स्क्रीन एंटरटेनमेंट की आती है तो फिल्म बहुत ज्यादा निराश करती है। उमैर ने लिखा है कि फिल्म में शाहरुख खान का दमदार कैमियो भी इसे बचा नहीं पाया है। उमैर ने कहा है कि फिल्म की रूह (कहानी) अधूरी है और यह निराश करती है।

उमैर संधू ने अपने रिव्यू में दिए ढाई स्टार
उमैर संधू ने अपने रिव्यू में इसे ढाई स्टार दिए हैं और लिखा है कि फिल्म हो दमदार ओपनिंग जरूर मिल सकती है क्योंकि एडवांस बुकिंग काफी तगड़ी हुई है, हालांकि फिल्म के आंकड़ों में तेजी से गिरावट भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि अगर फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी नहीं मिली तो फिल्म का बिजनेस खराब होना बहुत लाजमी है। उमैर ने कहा है कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती है।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...