6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना, जयपुर में एक और एफआईआर...

मुश्किल में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना, जयपुर में एक और एफआईआर दर्ज

Published on

जयपुर,

यूट्यूब रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर अश्लील टिप्पणी करने के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है. राजस्थान के जयपुर के ‘जय राजपूताना संघ’ ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और अन्य के खिलाफ बीएनएस एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य अधिनियमों की धाराओं के तहत जयपुर में एफआईआर दर्ज कराई है.

कल SC में हो सकती है सुनवाई
एफआईआर को जीरो एफआईआर के रूप में खार पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया है क्योंकि घटनास्थल खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है. खार पुलिस पूछताछ कर रही थी और खार में इससे पहले कोई एफआईआर नहीं हुई थी. अब तक एफआईआर असम पुलिस के साथ गुवाहाटी साइबर और महाराष्ट्र साइबर में दर्ज की गई थीं.

अपने ऊपर दर्ज एफआईआर के खिलाफ रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर से पता चलता है कि मामला 18 फरवरी, 2025 यानी कल सूचीबद्ध हो सकता है.

क्या है पूरा मामला?
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे. यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ डाला. उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में उन्हें ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे?’

ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो गई जिसके बाद न सिर्फ लोगों का गुस्सा फूटा, बल्कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है. रणवीर, समय और पैनल में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...