8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमलयालम एक्टर निविन पॉली के खिलाफ रेप केस, पर आरोपों को किया...

मलयालम एक्टर निविन पॉली के खिलाफ रेप केस, पर आरोपों को किया खारिज, पीड़िता ने कहा- दुबई बुलाकर यौन उत्पीड़न किया

Published on

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हेमा कमेटी रिपोर्ट के आने के बाद हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कई एक्ट्रेसेस सामने आईं और जाने-माने एक्टर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। इस मुद्दे पर मोहनलाल से लेकर ममूटी तक के बयान सामने आ चुके हैं और कई एक्टर्स के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। अब मलयालम एक्टर निविन पॉली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। पर एक्टर ने एक पोस्ट जारी कर इन आरोपों को निराधार बताया है और ये भी कहा है कि वो इससे कानूनी तौर पर निपटेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

मॉलीवुड एक्टर Nivin Pauly के खिलाफ ओन्नुकल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहां के एक ऑफिसर ने कहा कि एक महिला सहित छह आरोपी हैं। अधिकारी ने कहा कि पहली आरोपी एक महिला है और निविन छठे आरोपी हैं।मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न पर अब ममूटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमा में कोई ‘पावर सेंटर’ नहीं है!

महिला का आरोप- एक साल पहले दुबई में हुई थी घटना
अधिकारी ने बताया कि 40 साल की पीड़ित महिला के अनुसार, उसके साथ यह घटना दुबई में एक साल पहले हुई थी। जस्टिस के हेमा कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद निविन पॉली उन कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स में से हैं, जिन पर महिला कलाकारों ने यौन उत्पीड़न या रेप के आरोप लगाए हैं।

निविन पॉली ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
निविन पॉली ने सोशल मीडिया पर अपनी तरफ से बयान भी जारी कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे एक झूठी न्यूज रिपोर्ट मिली है, जिसमें मुझ पर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। कृपया जान लें कि यह पूरी तरह से झूठ है। मैं इन आरोपों को निराधार साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं और जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाऊंगा। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। बाकी मामले कानूनी तौर पर निपटाए जाएंगे।’

2017 में केरल सरकार ने बनाई थी कमेटी
बता दें कि हेमा कमेटी का गठन केरल सरकार ने 2017 में किया था। मामले की जांच के लिए सात अधिकारियों की टीम को तैनात किया गया है। तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है, जबकि सुपरस्टार रजनीकांत ने इसे लेकर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...