रवि किशन आज 17 जुलाई को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रवि किशन के फैन्स तो उनके लिए दुआएं कर ही रहे हैं, साथ ही पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैन्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रवि किशन के बर्थडे पर उनके कुछ वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके कदम की फैन्स तारीफें करते नहीं थक रहे।
ये मौका था फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड्स का, जहां भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के अलावा साहित्य, खेल और संगीत जगत के भी कालकार और सितारे शामिल हुए। यहां इस तरह का पहला आयोजन था, जहां भोजपुरी की दुनिया इतने विशाल मंच पर एकसाथ नजर आई। इस मौके पर मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा, विशाल सिंह सहित भोजपुरी जगत के कई छोटे-बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया।
https://twitter.com/i/status/1680648663604023296
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते थे
इसी इवेंट में कुछ ऐसा हो जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते रहे हैं। इनकी दुश्मनी की तुलना लोग सलमान खान और शाहरुख खान की लड़ाई से भी करते हैं जो पैचअप से पहले था। अब फिल्मफेयर के इसी कार्यक्रम में रवि किशन ने जादू चला दिया। रवि किशन यहां होस्ट की भूमिका में थे और उन्होंने अनाउंस करते हुए एकसाथ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को मंच पर बुलाया। कभी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होनेवाले भोजुरी के दो दिग्गज इस बार एक-दूसरे के सामने थे और उन्हें देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान थे।
एक मंच पर पवन सिंह और खेसारी को देख तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी
रवि किशन के एक तरफ पवन सिंह और दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव, उन्हें इस तरह साथ देखकर ही तालियां गूंज उठीं। अब रवि किशन ने एक हाथ से पवन सिंह का हाथ थामा और दूसरे हाथ से खेसारी लाल यादव का और इसी के साथ वो ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना ‘जीना यहां-मरना यहां’ गुनगुनाने लगे।
रवि किशन ने कहा- ये ऐतिहासिक रात है, जिसका इंतजार हर किसी को था
इस मौके पर रवि किशन ये कहते नजर आए कि ये ऐतिहासिक रात है, जिसका इंतजार भोजपुरी की दुनिया का हर इंसान कर रहा है। पवन सिंह तुरंत झुक गए और कहा- भैया आप आदेश दीजिए। इसके बाद खेसारी भी एक कदम आगे बढ़े और कहा- हमारे बीच न झगड़ा कभी था, न है और न कभी आगे रहेगा। ये कहते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगा लिया।
https://twitter.com/i/status/1680645295670018050
पवन ने गया- तोहर जईसन भाई कहां, तोहरा जईसन यार कहां
इस मौके पर खेसारी लाल ने भी अपनी बातों से खूब दिल जीता। उन्होंने पवन सिंह को बड़ा भाई कहते हुए कहा- मैं जब तक धरती पर हूं, ये बड़े ही रहेंगे, इनके लिए हमेशा सम्मान है। पवन सिंह भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने फौरन पलटकर गाते हुए जवाब दिया- तोहर जईसन भाई कहां, तोहरा जईसन यार कहां। उन्होंने भी कहा- हम दोनों भाई-भाई हैं। इस तरह से रवि किशन ने इंडस्ट्री को दो दिग्गज चेहरे की भिड़ंत का हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
