15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedरवि किशन के बड़े भाई का निधन, तीन भाइयों में दूसरे नंबर...

रवि किशन के बड़े भाई का निधन, तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे राम किशन

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन शुक्ला के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का रविवार को मुंबई में दोपहर 12:00 बजे हृदय गति (Heart Attack) रुकने से देहांत हो गया। निधन की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर है। जानकारी होते ही सांसद रवि किशन मुंबई के लिए रवाना हो गए।

सांसद के भाई की मृत्यु की सूचना रवि किशन के पीआरओ पवन दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद के बड़े भाई 53 वर्षीय रामकिशन मुंबई में रहकर सुपरस्टार रवि किशन शुक्ला के फिल्म प्रोडक्शन का काम देखते थे। आज दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले 18 वर्षों से वे रवि किशन प्रोडक्शन का काम देख रहे थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के रामकिशन का एक 25 वर्षीय पुत्र है, जो गवर्मेंट जॉब में है। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। भाई की मृत्यु की सूचना मिलते ही सांसद रवि किशन मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

मेरे सिर से पिता का साया उठ गया- रविकिशन
रविकिशन शुक्ला का कहना है कि मेरे बड़े भाई का जाना मेरे लिए वज्रपात के समान है, क्योंकि पिताजी और सबसे बड़े भाई के जाने के बाद रामकिशन भैया का जाना मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे मेरे सिर से पिता जी का साया उठ गया हो।

पहले हो चुकी है बड़े भाई की मौत
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के विशुईबराई गांव के निवासी रवि किशन शुक्ला तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। इनके पिता श्याम नारायण शुक्ला गांव में पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करते थे। 92 वर्ष की अवस्था में 3 साल पहले पिता का भी देहांत हो चुका है। रविकिशन के सबसे बड़े भाई रमेश किशन शुक्ल भी गांव में ही रहते थे। पिछले वर्ष 30 मार्च को कैंसर से उनकी भी मौत हो चुकी है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...