12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedआज से RBI की बैठक, आम आदमी को लग सकता है झटका,...

आज से RBI की बैठक, आम आदमी को लग सकता है झटका, इतना बढ़ेगा रेपो रेट?

Published on

नई दिल्ली,

देश में महंगाई दर भले ही कम हो गई हो, लेकिन आम आदमी पर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समिति (MPC) की बैठक सोमवार से शुरू हुई है और संभावना जताई जा रही हैं कि केंद्रीय बैंक इस बार भी रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर लोन महंगा होगा और EMI के लिए जेब से ज्यादा खर्च करना होगा. बैठक के नतीजों का ऐलान 8 फरवरी 2023 को किया जाएगा.

25 बेसिस प्वाइंट बढ़ सकता है रेपो रेट
विशेषज्ञों का अनुमान है कि भले ही देश में महंगाई  दर नीचे आ गई है, लेकिन बीते साल लगातार पांच बार रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला इस साल भी जारी रहेगा. हालांकि, अब रेपो रेट में कम वृद्धि की संभावना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार 8 फरवरी को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी या 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं. साल 2022 में महंगाई दर के लगातार उच्च स्तर पर रहने के चलते इसे काबू में करने के लिए बैंक ने कड़े कदम उठाए थे.

2022 में लगातार 5 बार किया था इजाफा
RBI ने साल 2022 के आखिर तक एक के बाद एक पांच बार रेपो रेट को बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया था. इसमें आखिरी बार बढ़ोतरी दिसंबर 2022 में देखने को मिली थी, जब एमपीसी की बैठक के बाद ब्याज दरों में 0.35 फीसदी का इजाफा किया था. एक साल में ही आरबीआई ने रेपो रेट में कुल 225 बेसिस प्वाइंट या 2.25 फीसदी की वृद्धि की थी. इन दरों में हर एक वृद्धि के बाद बैंकों की ओर से आम आदमी को झटका दिया गया और लोन महंगा कर दिया गया. अब एक बार फिर ईएमआई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.

Repo Rate का लोन पर असर
आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट सीधे बैंकों के लोन को प्रभावित करता है. अगर इसकी दरें बढ़ती हैं तो लगभग होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह का Loan महंगा हो जाएगा. दरअसल, रेपो रेट  वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है. रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है, जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से सभी तरह का Loan महंगा हो जाता है और इसी क्रम में ईएमआई में भी इजाफा देखने को मिलता है.

RBI के दायरे में महंगाई दर
बीते साल जहां भारत में महंगाई दर लगातार सात फीसदी के ऊपर बनी हुई थी. इसे काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक ने सख्त कदम उठाते हुए रेपो रेट में लगातार इजाफा किया और इसका असर भी देखने को मिला. फिलहाल, महंगाई दर RBI के निर्धारित लक्ष्य के दायरे में है. देश में खुदरा महंगाई  5.72 फीसदी पर आ गई है. वहीं थोक महंगाई दर  नवंबर के 5.85 फीसदी से घटकर दिसंबर 2022 में 4.95 फीसदी हो गई थी.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...