11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedआरबीआई को आपकी EMI पर दया आई लेकिन कितने दिन रहेगी यह...

आरबीआई को आपकी EMI पर दया आई लेकिन कितने दिन रहेगी यह खुशी!

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई (RBI) ने होमबायर्स को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय बैंक की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट (repo rate) में लगातार छह बार बढ़ोतरी के बाद इस पर ब्रेक लगा दिया है। महंगाई को कम करने के लिए आरबीआई पिछले साल मई से रेपो रेट में छह बार बढ़ोतरी कर चुका था। इस दौरान रेपो रेट चार फीसदी से 6.5 फीसदी पहुंच चुका है। माना जा रहा था कि सातवीं बार भी इसमें बढ़ोतरी होगी। अधिकांश एनालिस्ट्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन आरबीआई ने सभी अनुमानों के उलट रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि यह एक तरह की अस्थाई राहत है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ किया है कि यह एक ठहराव है और आने वाले दिनों में फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। एमपीसी की अगली बैठक जून के पहले हफ्ते में होगी।

आरबीआई ने ग्लोबल इकॉनमी के हालात और भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति को देखते हुए रेपो रेट पर ब्रेक लगाया है। ग्लोबल इकोनॉमी की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में है। भारत के सर्विसेज सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा है। डॉलर के मुकाबले गिरने के बाद भी रुपया स्थिर है। देश का बैंकिंग सेक्टर भी बेहतर स्थिति में है। महंगाई पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अभी लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला सिर्फ अप्रैल पॉलिसी के लिए है। आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए हम फैसला लेंगे। यानी उन्होंने बातों-बातों में संकेत दे दिया कि होमबायर्स के लिए खुशी बहुत दिनों की नहीं है। दो महीने बाद आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है।

क्या है रेपो रेट
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसके बढ़ने से बैंकों के लिए लागत बढ़ जाती है और वे इसका बोझ ग्राहकों पर डालते हैं। इससे होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। जब होम लोन सस्ता था तो लोगों ने इसका फायदा उठाते हुए मकान या फ्लैट खरीदे थे। लेकिन अब उनके लिए किस्त चुकाना भारी पड़ रहा है। पिछले एक साल से भी कम समय में होम लोन का इंटरेस्ट रेट 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी से भी ऊपर पहुंच गया है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने से बैंकों ने होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे कर दिए हैं।

अमूमन रेपो रेट बढ़ने पर बैंक ग्राहकों की किस्त बढ़ाने के बजाय टेन्योर बढ़ा देते हैं। इसकी वजह यह होती है यह उनका डिफॉल्ट रिस्पांस होता है। रेपो रेट में बढ़ोतरी से ग्राहकों के होम लोन का टेन्योर काफी बढ़ गया है और रिटायरमेंट के बाद भी कई साल तक किस्त चुकानी पड़ेगी। यानी लोन चुकाने में ही उम्र बीत जाएगी। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। अगर किसी ने अप्रैल 2019 में 50 लाख रुपये का ब्याज 6.7 फीसदी के रेट पर लिया था तो उसका लोन मार्च, 2039 में खत्म हो जाता। लेकिन अब उसका रेट 9.25 फीसदी पहुंच चुका है। इस हिसाब से उसका होम लोन नवंबर 2050 में खत्म होगा यानी उसे ओरिजिनल से 132 किस्तें ज्यादा देनी होगी। यानी उसे ओरजिनल टेन्योर से 11 साल ज्यादा किस्त चुकानी पड़ेगी।

टेन्योर बढ़ाएं या किस्त
जानकारों का कहना है कि जब कभी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी होती है, तो बैंक अमूमन आपकी किस्त नहीं बढ़ाते हैं। वे हर महीने जमा होने वाली ईएमआई में कोई बदलाव नहीं करते हैं बल्कि चुपके से लोन की अवधि बढ़ा देते हैं। यह उनका डिफॉल्ट रिस्पांस होता है। हालांकि आप बैंक जाकर अपनी किस्त बढ़ा सकते हैं। अगर आप इस ऑप्‍शन को चुनते हैं, तो इससे आपकी मासिक किस्त बढ़ जाएगी। लेकिन आपका मूलधन कम होगा और लोन पर चुकाने वाला कुल ब्‍याज भी कम होगा। इससे आपका लोन जल्‍दी खत्‍म हो जाएगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...