5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस की बड़ी खरीदारी, अब Campa Cola को फिर से खड़ा करेंगे...

रिलायंस की बड़ी खरीदारी, अब Campa Cola को फिर से खड़ा करेंगे मुकेश अंबानी

Published on

नई दिल्ली,

पेप्सी, कोका कोला और स्प्राइट समेत सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इन्हें ये टक्कर देने जा रहे हैं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी . दरअसल, उन्होंने 70 के दशक के सबसे लोकप्रिय ब्रांड कैम्पा कोला को फिर खड़ा करने की तैयारी कर ली है.

22 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण
अपने कारोबार का विस्तार करते हुए रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी अब कोला बाजार में जोरदार एंट्री लेने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने 70 के दशक में इस सेक्टर में टॉप पर रहने वाले कैम्पा कोला ब्रांड को चुना है. बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस ने दिल्ली स्थित प्योर ड्रिंक ग्रुप  के साथ करीब 22 करोड़ रुपये के सौदे में इस कैम्पा कोला ब्रांड का अधिग्रहण किया है.

70 के दशक में टॉप पर था कैम्पा
मुंबई स्थित पेय पदार्थ निर्माता प्योर ड्रिंक्स ग्रुप 1949 से 1970 के दशक तक भारत में कोका-कोला का एकमात्र डिस्ट्रीब्यूटर था. प्योर ड्रिंक्स ने खुद का ब्रांड कैंपा कोला लॉन्च किया और कोका-कोला और पेप्सी के देश से बाहर जाने के बाद जल्द इस सेक्टर का टॉप ब्रांड बन गया. कंपनी ने अपना कारोबार बढ़ाते हुए कैम्पा ऑरेंज लॉन्च किया, जो नारंगी रंग वाला सॉफ्ट ड्रिंक था। कैम्पा कोला का स्लोगन ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ उस समय बेहद चर्चित था.

जोरदार वापसी की हो गई तैयारी
1990 के दशक में भारत सरकार द्वारा उदारीकरण के नियम लाए जाने के बाद इसका कारोबार सिकुड़ने लगा. इसके बाद पेप्सिको और कोका-कोला की दस्तक ने इस कमजोर कर दिया. लेकिन अब एक बार फिर इस सेक्टर में कैम्पा कोला की वापसी होने जा रही है, वो भी देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने के जरिए. इसके रिलॉन्च की जिम्मेदारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभालने वाली हैं. इस सेक्टर में अंबानी की सीधी टक्कर कोका-कोला  और पेप्सिको के साथ होने वाली है.

दिवाली तक रि-लॉन्च की योजना
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने एफएमसीजी (FMCG) कारोबार का दायरा बढ़ाने जा रही है. जानकारी के अनुसार दिवाली तक इसके तीन फ्लेवर को मार्केट में उतार दिया जाएगा, जिनमें कोला वैरिएंट के साथ लेमन और ऑरेंज फ्लेवर भी शामिल होगा. इसी हफ्ते सोमवार को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं वार्षिक आम बैठक AGM में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए ईशा अंबानी ने कहा था कि रिलायंस ग्रुप ने एफएमसीजी कारोबार के लिए बड़ी योजना तैयार की है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...