शाहरुख खान ने पर्दे पर पांच साल बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। उनकी ‘पठान’ ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ की कमाई कर ली है। इसने न केवल ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का बल्कि ‘बाहुबली’ और ‘दंगल’ को भी पछाड़ दिया है। बायकॉट की आंधी में तूफान बनकर निकले शाहरुख खान की चारों तरफ वाहवाही हो रही है। इस मूवी को हर कोई देख रहा है। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी पति और एक्टर आशुतोष राणा के साथ देखने पहुंची। उसकी तस्वीर शेयर की तो एक्टर ने फटाक से रिएक्ट किया और बड़ी दिलचस्प बात लिख दी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो गईं।
दरअसल, Pathaan में आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं। वह कर्नल लूथरा का किरदार निभा रहे हैं। अब इसी कैरेक्टर के नाम का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने एक ट्वीट किया। कार में बैठने और थिएटर के अंदर की तस्वीर शेयर कर रेणुका ने लिखा- पठान देखने के लिए उड़ान भर चुके हैं। मौसम बिलकुल सही है। कर्नल लूथरा के साथ कुर्सी की बेटी बांध ली है।
शाहरुख खान ने किया रिएक्ट
अब जैसा की जगजाहिर है कि शाहरुख खान इस बीच ट्विटर पर बहुत भयंकर एक्टिव हैं। वह आए दिन ASK SRK सेशन करते रहते हैं। किसी न किसी के ट्वीट पर रिएक्शन भी देते रहते हैं। अब उन्होंने रेणुका के ट्वीट पर भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- कर्नल लूथरा को बताया आपने कि आप मेरी पहली हिरोइन हैं!! या हमें इसे टॉप सीक्रेट ही रखना चाहिए। नहीं तो ये मुझे एजेंसी से फायर कर देंगे!!!
रेणुका और शाहरुख का शो
जिन्हें नहीं मालूम, उनके लिए बता दें कि साल 1989 में आए टीवी सीरियल ‘सर्कस’ में रेणुका शहाणे एक्टर शाहरुख खान की को-एक्टर थीं। किंग खान का ये पहला प्रोजेक्ट था और ऐसे में ये उनकी पहली एक्ट्रेस थीं। ट्वीट में वह इसी बात का जिक्र कर रहे हैं।
