5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedखुदरा महंगाई सात महीने के न्यूनतम स्तर पर, खाने-पीने की चीजों की...

खुदरा महंगाई सात महीने के न्यूनतम स्तर पर, खाने-पीने की चीजों की कीमत में गिरावट

Published on

नई दिल्ली

आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने बुधवार को बताया कि फरवरी में भारत की महंगाई दर घटकर 3.61 प्रतिशत रह गई। यह सात महीने का सबसे निचला स्तर है। जनवरी में यह दर 4.31 प्रतिशत थी। रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया था कि फरवरी में महंगाई दर 3.98 प्रतिशत रहेगी। महंगाई में कमी का मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों के दामों में गिरावट है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में खाने-पीने की चीजों का हिस्सा लगभग आधा होता है। फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 3.75 प्रतिशत रह गई, जो जनवरी में 5.97 प्रतिशत थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति मई, 2023 के बाद सबसे कम है। सब्जियों की महंगाई दर में भी कमी आई है। जनवरी में सब्जियों के दाम 11.35 प्रतिशत बढ़े थे जबकि फरवरी में केवल 1.07 प्रतिशत। अनाज के दामों में 6.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि जनवरी में यह 6.24 प्रतिशत थी। इसी तरह दालों के दामों में 0.35 प्रतिशत की कमी आई जबकि पिछले महीने 2.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गांवों में महंगाई
गांवों में महंगाई दर घटकर 3.79 प्रतिशत रह गई, जो जनवरी में 4.59 प्रतिशत थी। शहरों में यह दर 3.32 प्रतिशत रही जबकि पिछले महीने 3.87 प्रतिशत थी। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने फरवरी में कहा था कि खाने-पीने की चीजों के दामों में कमी की वजह से महंगाई दर घटी है। उनका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई और कम होगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। RBI का काम महंगाई दर को 2 से 6 प्रतिशत के बीच रखना है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...