26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedरिया चक्रवर्ती ने जोड़े हाथ, सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB से...

रिया चक्रवर्ती ने जोड़े हाथ, सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB से बड़ी राहत मिलने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में एक्ट्रेस को दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगा। एनसीबी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Rhea Chakraborty एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। उनकी मौत के बाद सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ड्रग्स केस में रिया और उनके भाई को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसके बाद बंबई हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस की जमानत का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ एनसीबी ने याचिका दायर की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही थी।

रिया चक्रवर्ती का पोस्ट
अब एनसीबी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि वो बंबई हाईकोर्ट द्वारा रिया को दी गई जमानत को चैलेंज नहीं करेंगे। इसके बाद रिया ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक वीडियो शेयर किया और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाते हुए कैप्शन में ‘आभार’ लिखा।

14 जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत
सुशांत मुंबई के बांद्रा एरिया में अपार्टमेंट में रहते थे। 14 जून 2020 को खबर आई कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पूरे देश में हलचल मच गई। कोई भी इस बुरी और दुखद खबर पर यकीन करने को तैयार नहीं था। सुशांत की मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया था। इसके बाद उनकी मौत को लेकर कई तरह से जांच शुरू हुई, जो अभी तक जारी है।

‘एमटीवी रोडीज’ में आ रही हैं नजर
सुशांत की मौत के बाद रिया करीब एक साल तक हेटर्स के निशाने पर रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। इन दिनों वो टीवी शो ‘एमटीवी’ रोडीज में नजर आ रही हैं। वो जज बनी हैं।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...