7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedअमीर गरीब हो रहे… क्यों? 'रिच डैड पुअर डैड' के रॉबर्ट कियोसाकी...

अमीर गरीब हो रहे… क्यों? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के रॉबर्ट कियोसाकी ने बताई यह वजह

Published on

नई दिल्‍ली

कुछ बेहद अमीर लोग भी गरीब हो रहे हैं। ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने यह बात कही है। उनके मुताबिक, दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोग दिवालिया होने लगे हैं। यह अच्‍छा संकेत नहीं है। मैकडॉनल्‍ड्स जैसे फ्रेंचाइजी स्टोर इसका उदाहरण हैं। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’पर बताया कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी स्टोर इसलिए दिवालिया हो रहे हैं क्योंकि आज के गरीब लोग मैकडॉनल्‍ड्स या बर्गर किंग में खाने का खर्च नहीं उठा सकते। महंगाई के कारण अमीर लोग भी गरीब हो रहे हैं। कियोसाकी ने लोगों को इस वित्तीय संकट का इस्तेमाल समझदारी से करने को कहा है। उन्होंने सोने, चांदी और बिटकॉइन में निवेश करने की सलाह दी है। कियोसाकी का मानना है कि आज की दुनिया में ज्ञान ही असली दौलत है।

रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कि मैकडॉनल्‍ड्स और बर्गर किंग जैसे फ्रेंचाइजी स्टोर चलाने वाले लोग मुश्किल में हैं। कुछ बहुत अमीर लोग गरीब होते जा रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है। कियोसाकी ने कहा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि आज के गरीब लोग मैकडॉनल्‍ड्स या बर्गर किंग में खाने का खर्च नहीं उठा सकते।’

अमीरों का गरीब होना अच्छा नहीं है संकेत
कियोसाकी का मानना है कि यह गरीबों के लिए अच्छा हो सकता है। कारण है कि वे सेब और केले जैसे सस्ते और स्वस्थ भोजन खा सकते हैं। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि अमीरों का गरीब होना अच्छा नहीं है, भले ही यह कुछ लोगों के लिए स्वस्थ हो। उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ समय पहले मैंने बताया था कि मैकडॉनल्‍ड्स के आलू सप्लायर दिवालिया हो गए क्योंकि गरीब लोग कम फ्रेंच फ्राइज खा रहे थे। आज फ्रेंचाइजी के मालिक, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से हैं, दिवालिया हो रहे हैं। यह ठीक नहीं है।’

क‍ियोसाकी ने दी लोगों को सलाह
कियोसाकी ने लोगों को सलाह दी, ‘कृपया इस वित्तीय संकट का इस्तेमाल समझदार बनकर स्वस्थ और अमीर बनने के लिए करें।’ द‍िग्‍गज न‍िवेशक ने कहा, ‘नकली पैसे और नकली शिक्षकों की दुनिया में ज्ञान ही नया धन है।’ उन्होंने शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाए। कियोसाकी ने कहा, ‘इसलिए हमारे स्कूलों में कोई वास्तविक वित्तीय शिक्षा नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और एलन मस्क ‘मार्क्सवादी’ शिक्षा व्‍यवस्‍था को बंद कर रहे हैं। ध्यान रखें।’

कियोसाकी के अनुसार, वित्तीय शिक्षा बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि स्कूलों में बच्चों को पैसे के बारे में सही जानकारी नहीं दी जाती है। इसलिए लोग वित्तीय रूप से कमजोर रह जाते हैं। कियोसाकी लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर बनने और समझदारी से निवेश करने की सलाह देते हैं।

कियोसाकी ने सोने, चांदी और बिटकॉइन में निवेश करने की सलाह दी है क्योंकि उनका मानना है कि ये संपत्तियां महंगाई के के खिलाफ अच्छा बचाव हैं। उन्होंने लोगों को ‘नकली पैसे’ से दूर रहने और ‘असली संपत्ति’ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। कियोसाकी के विचार विवादास्पद हो सकते हैं। लेकिन, वह लोगों को वित्तीय मामलों के बारे में सोचने और अपने भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...