16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस की हुई Metro इंडिया, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने करवाई...

रिलायंस की हुई Metro इंडिया, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने करवाई 2850 करोड़ में डील

Published on

नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्री रिटेल बाजार में लगातार अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एक और कंपनी का अधिग्रहण किया है। रिलायंस जर्मनी की कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया लिमिटेड (Metro India)का अधिग्रहण करने जा रही है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के जरिए ये अधिग्रहण होगा। मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया की सौ फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिलायंस 2850 करोड़ रुपये का खर्च करेगी।

रिलायंस की होगी मेट्रो
जर्मन फर्म मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Metro India) के अधिग्रहण के जरिए रिलायंस भारत के विस्तृत रिटेल सेक्टर पर अपना सिक्का जमाने की ओर एक और कदम बढ़ा लेगा। मेट्रो इंडिया साल 2003 से भारत में कारोबार कर रहा है। मुख्यरूप से होलसेल मार्केट में उनकी अच्छी पकड़ है। ये पहली कंपनी थी, जो भारत में कैश एंड कैरी बिजनेस फॉरमैट लेकर आई थी। देश के 21 शहरों में कंपनी का रिटेल बाजार है। करीब 3500 कर्मचारी हैं। कंपनी की पकड़ 30 लाख ग्राहकों तक है। इसमें से 10 लाख लोग ऐसे हैं, जो मेट्रो के रेगुलर कस्टमर हैं, जो बी2बी ऐप के जरिए खरीदारी करते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मेट्रो ने 7700 करोड़ की सेल की थी।

रिलायंस को होगा क्या फायदा?
मेट्रो के पास स्टोर नेटवर्क का बड़ा जाल है। कंपनी ने खुद को भारत में किराना बाजार का ड़ा खिलाड़ी साबित किया है। ये कंपनी देश में किराना दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के लिए वनस्टॉप बनती जा रही है। कंपनी के अधिग्रहण के बाद रिलायंस के रिटेल मार्केट को बड़ा बूस्ट मिलेगा। कंपनी पहले से ही रिलायंस जियो मार्ट, रिलायंस ट्रेंड, स्मार्ट बाजार के साथ रिटेल बाजार में धाक जमाए हुए हैं। मेट्रो के अधिग्रहण के बाद रिटेल बाजार में उनका कब्जा और बढ़ जाएगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...