19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedबेडरूम फोटोज पर ट्रोल हुईं 'तारक मेहता' की रीटा, एक्ट्रेस ने दिया...

बेडरूम फोटोज पर ट्रोल हुईं ‘तारक मेहता’ की रीटा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Published on

प्रिया आहूजा राजदा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर काफी फेमस हुईं. उन्होंने अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई. उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, उन्हें अक्सर ही उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है. अब प्रिया आहूजा ने अपने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

हेटर्स पर भड़कीं ‘तारक मेहता…’ की एक्ट्रेस
तारक मेहता की प्रिया आहूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर उन्हें ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई है. प्रिया ने लिखा- जिन लोगों ने मुझे मेरी लेटेस्ट तस्वीरों पर ट्रोल किया, मैं उन सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. आप में से कई लोगों ने मेरे पति को टैग करके कहा है कि मैं किस तरह की पत्नी हूं और वो मुझे इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत कैसे दे सकता है.

प्रिया ने आगे लिखा- आप में से कई लोगों ने अरदास के बारे में भी लिखा कि वो अपनी मां के बारे में क्या सोचेगा और मैं उसे एक मां के तौर पर क्या सिखाऊंगी. प्लीज मालव और अरदास को ही फैसला करने दीजिए कि मैं किस तरह की पत्नी हूं और कैसी मां हूं.

प्रिया ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा- मैं ये भी बताना चाहती हूं कि मुझे कपड़े पहनने के लिए आपकी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. मुझे क्या पहनना है ये सिर्फ मैं तय करूंगी और मुझे कैसी जिंदगी जीनी है ये भी सिर्फ मेरा ही फैसला होगा. आप लोगों की नसीहतों की जरूरत नहीं है.

प्रिया आहूजा को क्यों किया गया था ट्रोल?
दरअसल, कुछ दिन पहले प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेडरूम फोटो शेयर की थीं. फोटोज में प्रिया बॉडी पर सिर्फ साटिन का ब्लैक कपड़ा लपेटे दिखी थीं. ब्लैक कपड़े में लिपटी प्रिया ने बेड पर बैठकर किलर पोज दिए थे. उनका ये सिजलिंग फोटोशूट किसी मैगजीन कवर के लिए था. एक्ट्रेस ने जैसी ही रिवीलिंग लुक में अपनी बेडरूम फोटोज पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन प्रिया ने लोगों को खुद का मजाक उड़ाने नहीं दिया. उन्होंने अपने सभी हेटर्स को जवाब दिया है. प्रिया आहूजा का जवाब आपको कैसा लगा बताइएगा जरूर.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...