7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'पठान' पर बवाल: उलेमा बोर्ड ने कहा- 'अश्लीलता फैला रही मूवी, इस्लाम...

‘पठान’ पर बवाल: उलेमा बोर्ड ने कहा- ‘अश्लीलता फैला रही मूवी, इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे’

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर एक तरफ हिंदू संगठन अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश में अब उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई है. मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है.

पठान से मुस्लिम समुदाय भी नाराज
मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा- एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं. लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है.

उन्होंने आगे कहा- इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है. हम भी हुकूमत के लोगों से, जवानों से अपील करते हैं कि इस फिल्म को ना देखें. उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को रिलीज नहीं होना चाहिए. तो ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड भी इसकी ताकीद करता है और उनके साथ खड़ा है.

अली ने कहा, ‘यह हमारा हक है कि हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं.’

उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने की फिल्म को रिलीज न करने की मांग
सैयद अनस अली ने आगे कहा- मैं सेंसर बोर्ड से पुरजोर अपील करता हूं और तमाम भारत के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने ना दें आप, क्योंकि इससे एक गलत मैसेज जाएगा, शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा मजाक बनाया जाएगा. मैं अपील करता हूं सभी से कि यह फिल्म बिल्कुल ना देखें.

‘अपना नाम शाहरुख खान कहते हैं और शाहरुख खान कहकर पठान फिल्म बनाते हैं. इस्लाम का, मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसे फिल्म बनाते हैं, इनका भी विरोध होना चाहिए. पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है.’एमपी उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने इसके साथ ही हज कमेटी से सिफारिश की है कि वो शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा ना दें.

किस दिन रिलीज होगी पठान?
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग सामने आते ही फिल्म पर हंगामा शुरू हो गया है. हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध करना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है. अब इन विवादों का फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ता है, ये देखने वाली बात होगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...