16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान की भगवा घड़ी को लेकर बवाल, मौलाना ने बताया शरीयत...

सलमान खान की भगवा घड़ी को लेकर बवाल, मौलाना ने बताया शरीयत के खिलाफ तो भड़के बीजेपी विधायक

Published on

भोपाल:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की घड़ी को लेकर विवादों शुरू हो गया है। सलमान ने राम मंदिर स्पेशल एडिशन वाली घड़ी पहनी थी। इस पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह शरीयत के खिलाफ है। वहीं, भोपाल के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान खान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं और उन्हें नमन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में लगे हैं। हाल ही में वह एक पार्टी में नजर आए थे। उन्होंने जो घड़ी पहनी थी, उस पर राम मंदिर का स्पेशल एडिशन था। इसी घड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है, वह शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने सलमान को ‘गुनहगार’ भी करार दिया है।

गैर मुस्लिमों का प्रचार शरीयत के खिलाफ है
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सलमान एक मशहूर मुसलमान हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। सलमान ने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई घड़ी पहनी। किसी भी मुसलमान को शरीयत इस बात की इजाजत नहीं देती कि वो गैर-मुस्लिमों के मंदिरों का प्रचार करें। अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत का मुजरिम है। ये नाजायज और हराम है, बाज आना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वो अपने हाथों से राम मंदिर की घड़ी उतार दें और जो कुछ भी शरीयत के खिलाफ काम किया है उससे तौबा कर लें। क्योंकि उनको खुदा के यहां मुंह दिखाना है। अपना हिसाब-किताब करना है। वो एक अच्छे मुसलमान होने का सबूत पेश करें।

रामेश्वर शर्मा ने सलमान का किया समर्थन
वहीं, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान खान का समर्थन किया उन्होंने कहा, “राम हर हिंदुस्तानी के दिल में बसे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर और भगवान राम की छवि भारत के लोगों के दिलों में बसी है। इसे नमन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। राम से अलग न तो हिंदुस्तान को किया जा सकता है, न ही हिंदुस्तानियों को।

हिंदुओं ने सलमान को सिर पर बैठाया है
शर्मा ने यह भी कहा कि सलमान खान जैसे मुस्लिम सेलिब्रिटीज ने देश की शान बढ़ाई है, जबकि कुछ मौलवी सिर्फ विवाद फैलाते हैं। उन्होंने कहा आज एक मौलवी चला जाए तो चार मुसलमान कंधा नहीं देते, लेकिन सलमान के पीछे लाखों लोग खड़े हो जाते हैं। हिंदुओं ने सलमान को सिर पर बैठाया है।

सलमान की मां ने दिया था गिफ्ट
सलमान खान को यह स्पेशल एडिशन घड़ी उनकी मां ने गिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि इस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपए है और दुनिया में इसकी सिर्फ 49 यूनिट्स ही बनी हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...