20 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedRupee की दहाड़, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे की लगाई छलांग, शेयर...

Rupee की दहाड़, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे की लगाई छलांग, शेयर बाजार में भी बहार

Published on

नई दिल्ली,

लंबे समय से जारी भारतीय करेंसी रुपया (Rupee) में गिरावट पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है. बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 49 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 81.43 के स्तर पर आ गया. इससे पहले रुपया लगातार टूटने का नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा था और बीते अक्टूबर महीने में यह टूटकर पहली बार पहुंचा 83 के पार पहुंच गया था.

टूटने का नया रिकॉर्ड बना रहा था रुपया
अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) में गिरावट महीने-दर-महीने तेजी होती जा रही थी. सितंबर 2022 में इसने गिरते हुए 82 के स्तर को पार किया था, तो अगले ही महीने यानी अक्टूबर 2022 में यह टूटकर 83.01 रुपये प्रति डॉलर परा बंद हुआ. ये पहली बार था जब रुपया ने 83 के आंकड़े को पार किया था. हालांकि, इसके बाद रुपये में गिरावट में कुछ कमी आती गई और उतार-चढ़ाव जारी रहा. हालांकि, बुधवार को आई 49 पैसे की जोरदार बढ़त राहत देने वाली खबर है.

रुपये में गिरावट के रहे ये कारण
भारतीय मुद्रा Rupee में गिरावट की सबसे बड़ी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War), सप्लाई चेन में रुकावट और अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed) की ओर से लगातार की जा रही ब्याज दरों में बढ़ोतरी रही. डॉलर के मजबूत होने से भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली चरम पर पहुंच गई और रुपया धड़ाम हो गया. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जब उथल-पुथल मचती है तो निवेशक डॉलर की ओर अपना रुख करते हैं. डॉलर की मांग बढ़ती है तो फिर अन्य करेंसियों पर दबाव बढ़ जाता है. यहा कारण है कि न सिर्फ रुपया, बल्कि दुनिया की अन्य करेंसियां भी अमेरिकी डॉलर के आगे धराशाई हो रही हैं. हालांकि, अब रुपया ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है.

रुपये में कमजोरी का यहां होता है असर
भारत तेल से लेकर जरूरी इलेक्ट्रिक सामान और मशीनरी के साथ मोबाइल-लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स के लिए दूसरे देशों से आयात पर निर्भर है. अधिकतर मोबाइल और गैजेट का आयात चीन और अन्य पूर्वी एशिया के शहरों से होता और अधिकतर कारोबार डॉलर में होता है. अगर रुपये में गिरावट जारी रहती है, तो देश में आयात महंगा होता जाता है. माल ढुलाई भी महंगी होती है और इसके असर से हर जरूरत की चीज पर महंगाई की और मार पड़ने लगती है. साफ शब्दों में कहें तो रुपये में गिरावट से महंगाई (Inflation) का जोखिम बढ़ जाता है.

Stock Market में जोरदार तेजी
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सुबह 9.15 बजे पर बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 134.75 अंकों की बढ़त के साथ 61,319.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) 55.20 अंकों की तेजी लेते हुए18,258.00 अंकों पर ट्रेड कर रहा था.

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...