10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकमाई में भी दबंग हैं सलमान, रोज कमाते हैं इतने रुपये, इतनी...

कमाई में भी दबंग हैं सलमान, रोज कमाते हैं इतने रुपये, इतनी है संपत्ति

Published on

बॉलीवुड के ‘दबंग’ हीरो सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान 57 साल के हो गए हैं. भारत के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक सलमान खान हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वो बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास पनवेल में एक फार्महाउस भी है, जो करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है.

सलमान खान की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक फिल्म के लिए 75 से 80 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा वो प्रॉफिट भी शेयर करते हैं. सलमान बिग बॉस शो होस्ट करने के लिए भी मोटी रकम लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबित बिग बॉस सीजन 16 को होस्ट करने के लिए सलमान ने 1000 करोड़ रुपये की फीस ली है. अगर उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें, तो सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

हर दिन कितना कमाते हैं सलमान
सलामान खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके पास 2.26 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 1.80 करोड़ रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर है. सलमान का मशहूर क्लोथिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन जो उनके चैरिटेबल फाउंडेशन द सलमान खान फाउंडेशन के तहत ऑपरेट होता है. उसकी वैल्यू 235 करोड़ रुपये है.

एक अनुमान के मुताबिक बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर रोज करीब 1.01 करोड़ रुपये कमाते हैं. सलमान खान का अपना प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स है. इससे भी उनकी कमाई होती है और वो कई ब्रॉन्ड्स के एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. दुबई में भी सलमान का एक आलीशान घर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में सलमान का घर है. बॉलीवुड में कमाई के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ही सलमान खान से आगे हैं. सलमान खान ने कई कंपनियों में भी निवेश कर रखा है.

सलमान की पहली कमाई
27 दिसंबर साल 1965 में जन्मे सलमान खान अपने फैंस के दिलों में बसते हैं. अरबों की संपत्ति के मालिक सलमान खान की पहली कमाई 100 रुपये से भी कम थी. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई 75 रुपये थी. उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक शो में बैकग्राउंड में डांस किया था. इसके लिए उन्हें 75 रुपये मिले थे. सलमान को उनकी पहली फिल्म के लिए 31 हजार रुपये की फीस मिली थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...