18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकैंसर से लड़ रहीं 'सविता भाभी' ने फ्लॉन्ट किया बाल्ड लुक, दिखाया...

कैंसर से लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ ने फ्लॉन्ट किया बाल्ड लुक, दिखाया कॉन्फिडेंस

Published on

दुनिया में ना जानें कितनी महिलाएं हैं, जो कैंसर की बीमारी से जंग लड़ रही हैं. कुछ वक्त पहले मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान ने भी एक भावुक कर देने वाली सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट के जरिये उन्होंने कैंसर होने का खुलासा किया. वहीं अब रोजलिन खान ने क्रिसमिस के मौके पर अपना बाल्ड लुक फ्लॉन्ट किया है.

बाल्ड लुक में सविता भाभी
आखिरी बार रोजलिन खान समीर अनजान के सॉन्ग ‘आ भी जा’ में नजर आई थीं. इस गाने में उनके साथ रजनीश दुग्गल भी थे. इसके बाद PETA की वायरल मॉडल-एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अपनी बीमारी का जिक्र किया. रोजलिन की पोस्ट देख कर फैंस इमोशनल होते दिखे. हालांकि, कैंसर से जूझने के बावजूद रोजलिन हिम्मत नहीं हारी हैं. क्रिसमिस पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन कर फोटोशूट कराती दिख रही हैं. कमाल की बात ये है कि फोटोशूट उन्होंने बाल्ड लुक में कराया है. एक ओर जहां महिलाएं अपने हेयर फॉल से परेशान हो जाती हैं. वहीं एक्ट्रेस बिना बालों के भी बेहद कॉन्फिडेंट दिखीं.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम सभी बॉल्ड बेबी की तरह पैदा होते हैं. मेरे बाल में मुझे परिभाषित नहीं करते हैं. जब आपमें इस तरह का कॉन्फिडेंस हो, तो बालों की जरूरत किसे है. इसलिए लेडीज अपने एटीट्यूड के साथ लाइफ एंजॉय करें. कीमो मुझे मेरी जिंदगी जीने से नहीं रोक सकता.’ इस पोस्ट के साथ रोजलिन ने लोगों को क्रिसमिस की बधाई दी.

कौन हैं रोजलिन खान
‘धमा चौकड़ी’, ‘सविता भाभी’, ‘जी लेने दो एक पल’ जैसी फिल्में करने वालीं रोजलिन PETA और आईपीएल के साथ काम कर चुकी हैं. कोविड 19 के दौरान वो ब्रेक पर थीं. रोजलिन आइटम नंबर्स और बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं. मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा वो ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं. वहीं अब उन्होंने बॉल्ड लुक में फोटोशूट कराके साबित कर दिया कि कॉन्फिडेंस हो, तो महिलाएं हर रूप में खूबसूरत दिखती हैं. एक्ट्रेस को हौसले को सलाम!

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...