9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे 'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार, सलमान खान बोले- हमेशा...

नहीं रहे ‘सनम बेवफा’ के डायरेक्टर सावन कुमार, सलमान खान बोले- हमेशा दिल में रहेंगे

Published on

सलमान खान को सनम बेवफा जैसी फिल्म के लिए डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है. बताया जा रहा था कि बुधवार को उन्हें दिल में तकलीफ के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

कैसे हुआ निधन
आजतक से बातचीत में सावन कुमार के पीआरओ मन्टू सिंह ने बताया कि- ”सावन जी 86 साल के थे. वो शादीशुदा नहीं थे. उनके 3 बहने और एक भाई है. दो दिन से उन्हें हार्ट की प्रॉबल्म हो रही थी. जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज शाम 4 बजे के आसपास उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होने अब तक 19 से ज्यादा फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.”

लंबी बीमारी से सावन का निधन
सावन कुमार ने ब्लॉक बस्टर फिल्में जैसे सनम बेवफा, सौतन. साजन बिना सुहागन जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है. वहीं इन्हें लिखा भी है. कोकिलाबेन अस्तपताल में एडमिट होने के बाद से ही सावन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. उन्हें आईसीयू में रखा गया था. सावन कुमार के भतीजे नवीन कुमार के मुताबिक 86 वर्षीय फिल्ममेकर की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ”फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने बताया था कि उनकी हालत गंभीर है क्योंकि उनके फेफड़े और यहां तक कि दिल भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था.” डॉक्टर्स ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि सावन टाक फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे.

बात करें सावन कुमार टाक के करियर की तो, फिल्म मेकर ने अपने करियर की शुरुआत गोमती के किनारे से साल 1972 में की थी. इसके अलावा उन्होंने लिरिसिस्ट के तौर पर भी काम किया था. सावन ने कहो न प्यार है में प्यार की कश्ती में, जानेमन जानेमन, और चांद सितारे जैसे गानों के बोल लिखे थे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...