7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedसीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिल सकती है जल्द छूट, जानिए...

सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिल सकती है जल्द छूट, जानिए कहां से मिला है संकेत

Published on

नई दिल्ली

रेल किराए में सीनियर सिटीजन को फिर से छूट मिल सकती है। इस तरह का संकेत संसद से मिला है। दरअसल, संसद की एक स्थाई समिति ने कहा है कि रेल मंत्रालय तत्काल प्रभाव से सीनियर सिटीजन को किराये में छूट देना शुरू करे। यह छूट स्लीपर और 3एसी क्लास में मिले। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कोरोना काल में सभी तरह के कंशेसन को वापस ले लिया था।

रेल मंत्री ने कहा था, नहीं मिलेगी छूट
रेल सेवाएं सामान्य होने के बाद रेल टिकट में छूट की पुरानी व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद कर रहे लोगों को बीते जुलाई में झटका लगा था। उस महीने संसद में एक दिन रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा था कि पहले से ही यात्रियों का किराया कम है। ऐसे में टिकट पर और रियायत नहीं दी जा सकती है।

कमाई कम हो गई है
लोकसभा में रेल मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया था कि कोविड-19 महामारी के चलते दो वर्षों से पैसेंजर सर्विस से होने वाली कमाई कम हो गई है। ऐसे में टिकट में छूट फिर से बहाल करने से रेलवे के वित्तीय सेहत पर और बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सीनियर सिटीजन समेत सभी कैटगरी के लोगों के लिए रियायती रेल टिकट सेवा बहाल करना संभव नहीं है। इसके बावजूद फिलहाल रेलवे चार तरह के विकलांग कैटगरी और 11 तरह के मरीजों और छात्रों को रियायती रेल टिकट उपलब्ध करा रही है।

अब क्या हुआ है
भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली संसद की एक स्थायी समिति ने फिर से छूट शुरू करने की सिफारिश की है। समिति ने कहा है कि सीनियर सिटीजन को 3एसी और स्लीपर के किराए में छूट तुरंत मिले। इसके साथ ही कहा है कि जब रेलवे का ऑपरेशन सामान्य हो गया है तो अन्य कंशेसन भी बहाल किया जाना चाहिए। इस रिपोर्ट को पिछले सप्ताह ही संसद में पेश किया गया है।

कोरोना से पहले ऐसे मिलती थी छूट
मार्च 2020 से पहले सीनियर सिटिजन कैटेगरी में महिलाओं को किराये पर 50 फीसदी और पुरुषों को सभी क्लास में रेल सफर करने के लिये 40 फीसदी छूट मिलती थी। इसके लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 58 और पुरुषों के लिये 60 वर्ष तय थी। लेकिन कोरोना काल के बाद यह छूट खत्म कर दी गई। रेल मंत्री के अनुसार, सीनियर सिटीजन को टिकट पर छूट देने से 2017-18 से 2019-20 के बीच रेलवे को 4794 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...