4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized1800 अंक गिरा Sensex, शेयर बाजार में भगदड़, रेलवे-बैंक शेयर धड़ाम

1800 अंक गिरा Sensex, शेयर बाजार में भगदड़, रेलवे-बैंक शेयर धड़ाम

Published on

नई दिल्‍ली ,

सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार (Stock Market) में जोरदार गिरावट हुई. सेंसेक्‍स (Sensex) 1053 अंक या 1.47% गिरकर 70,370 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty50) इंडेक्‍स 333 अंक या 1.54% गिरकर 21,238 पर बंद हुआ. इसके अलावा, बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 1043 अंक लुढ़कर 45,015 पर बंद हुआ. मिडकैप निफ्टी भी 268 अंक गिरा और 10353 स्‍तर पर बंद हुआ.

BSE वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में Sensex उछाल के साथ 71,868.20 पर खुला और कुछ ही देर में 72000 लेवल को क्रॉस कर गया और आज Sensex का लो लेवल 70,234.55 था. ऐसे में देखें तो दिन के हाई लेवल से सेंसेक्‍स 1804 प्‍वाइंट गिर गया. निफ्टी के दिन का हाई लेवल 21,750.25 और लो लेवल 21,192.60 रहा. यानी दिन के हाई लेवल से यह 558 अंक गिरा.

निवेशकों का 8 लाख करोड़ साफ
बीएसई एम-कैप के अनुसार निवेशकों की संपत्ति 8.01 लाख करोड़ रुपये गिरकर 366.39 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले सत्र में मार्केट कैप 374.40 लाख करोड़ रुपये था. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Share), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share), एक्सिस बैंक (Axis Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, एलएंडटी (L&T Share) और इंडसइंड बैंक जैसे फ्रंटलाइन शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली.

52वीक के निचले स्‍तर पर बीएसई के 24 स्‍टॉक्‍स
बीएसई के टॉप शेयरों में से कम से कम 24 स्टॉक अपने 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच थे. HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, वीआईपी इंडस्ट्रीज और जी एंटरटेनमेंट जैसे बीएसई शेयरों ने अपने-अपने एक साल के निचले स्तर को टच किया.

32 फीसदी तक टूटा ये शेयर
ZEE के शेयर 32 फीसदी टूटकर 155.95 रुपये पर बंद हुआ. IRCON इंटरनेशनल के शेयर 14 फीसदी लुढ़कर 229.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. हुडको 10.67 फीसदी गिरा, ओबेरॉय रियल्टी 9 फीसदी, RVNL 10 फीसदी और IRCTC के शेयर 9 फीसदी तक टूट गया.

FII ने इतने बेचे शेयर
जनवरी में अब तक FII ने भारतीय शेयरों में 23,583 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है. दूसरी ओर घरेलू संस्थान बिकवाली के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जनवरी में अब तक 10,274 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...