7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान को माफी मांगनी चाहिए, वो तेवर दिखा रहे हैं, पठान...

शाहरुख खान को माफी मांगनी चाहिए, वो तेवर दिखा रहे हैं, पठान कंट्रोवर्सी पर बोली VHP

Published on

नई दिल्ली ,

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया था. अब ये विवाद हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. अब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा है कि अगर गाने के लिए शाहरुख माफ़ी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने दी जाएगी. ‘बेशर्म रंग’ गाना आते ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो गई. गाने में फैन्स को काफी दिन बाद दीपिका का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. लेकिन इसी बीच गाने के एक खास सीन को लेकर हंगामा होना शुरू हो गया, जिसमें दीपिका ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी है.

विश्व हिंदू परिषद ने जताई थी आपत्ति
विश्व हिंदू परिषद ने भी इस गाने को लेकर आपत्ति जताई. संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा था कि ‘भगवा को बेशर्म बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक किस्म की एक्टीविटी करना, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है.’ इस विवाद के बीच शाहरुख खान, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे और वहां उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए एक जोरदार स्पीच दी. शाहरुख की स्पीच जनता को बहुत पसंद आई, मगर इससे गाने को लेकर चल रहा विवाद और गर्म हो गया है.

‘पठान’ की रिलीज रोकने की धमकी 
शाहरुख की स्पीच का पलटवार करते हुए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भी बयान आया है. संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा कि ‘शाहरुख खान एरोगेंट बर्ताव कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘माफी मांगने की बजाय, शाहरुख खान एरोगेंट हो रहे हैं. कोलकाता में खान ने कहा कि भारत का सोशल मीडिया संकरी मानसिकता वाला हो गया है.’ जैन ने आगे कहा, ‘अगर शाहरुख माफी नहीं मांगते तो हम उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने देंगे.’ उनका कहना है कि भगवा रंग को ‘बेशर्म रंग’ गाने के साथ जोड़ के शाहरुख की ‘पठान’ ने हिंदू धर्म और पूरे भारत का अपमान किया है.

शाहरुख ने कोलकाता में क्या कहा?
आज के दौर में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बने नेगेटिव माहौल पर शाहरुख ने कहा, ‘आज सोशल मीडिया पर एक कलेक्टिव नैरेटिव बना दिया जाता है. मैंने कहीं पढ़ा था कि नेगेटिविटी से सोशल मीडिया की खपत बढती है, जिससे फिर इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ जाती है.’ शाहरुख ने आगे कहा कि इतनी नेगेटिविटी के बीच भी वो और उनके जैसे सभी पॉजिटिव लोग ‘जिंदा हैं!’ शाहरुख के बयान का जनता ने तो बहुत स्वागत किया है लेकिन इसपर अब जो रिएक्शन आया है वो बता रहा है कि मामला अब काफी गंभीर हो चला है. देखना है कि शाहरुख की तरफ से अब क्या जवाब आता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...