8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन बेटी की हुई सगाई, घुटनों पर बैठ बॉयफ्रेंड...

शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन बेटी की हुई सगाई, घुटनों पर बैठ बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज

Published on

कुछ कुछ होता है कि छोटी अंजलि तो आपको याद ही होगी. जिसने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था. अपने पापा शाहरुख खान यानी राहुल खन्ना की दूसरी शादी कराने के मिशन पर निकली अंजलि ने उनका घर तो बसा ही दिया था, लेकिन अब वो बड़ी हो गई हैं. और इतनी समझदार भी हो गई हैं कि खुद भी शादी के लिए तैयार हैं. जी हां, अंजलि यानी सना सईद ने सगाई कर ली है.

बधाई जी बधाई, एक और खुशखबरी आई! करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है से फेम में आई सना सईद ने सगाई कर ली है. न्यू ईयर के मौके पर सना को उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया, और रिंग पहना कर हमेशा के लिए अपना बना लिया. एक वीडियो पोस्ट कर सना ने इस गुड न्यूज को अनाउंस किया. सना ने कैप्शन में तो हालांकि कुछ खास नहीं लिखा, लेकिन दिल, रिंग, और लव फेस वाले इमोटिकॉन्स से अपनी खुशी को जाहिर किया.

वीडियो में सना की खुशी देखते ही बनती है. सना ब्लैक गाउन और थाई हाई बूट्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं उनके मंगेतर साबा वॉनर ने भी उनके साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किया है. साबा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया. ये मंजर देख एक्ट्रेस खुशी से झूमती नजर आईं. इस वीडियो में सना अपनी ब्यूटिफुल डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं. उन्होंने अपने मंगेतर के साथ कई पोज दिए.

कौन हैं सना के मंगेतर
सना लंबे समय से साबा वॉनर को डेट कर रही थीं. साबा एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं. वो लॉस एंजेलिस में रहते हैं. साबा अक्सर ही एक्ट्रेस के साथ अपनी फोटोज को पोस्ट करते रहते हैं. उनके अकाउंट पर सना के साथ की कई खूबसूरत तस्वीरें और हैंगआउट की झलक देखने को मिल जाएगी.

सना की फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. सना को उनके बचपन के कोस्टार परजान दस्तूर ने कॉन्ग्रैचुलेट किया. वहीं तनुज विरवानी, रिजवान, समेत कई सेलेब्रिटीज ने भी बधाई दी है. सना को फैंस ने भी भर भर के दुआएं दी हैं. एक्ट्रेस के अंजलि कैरेक्टर को लोग अभी तक नहीं भूले हैं. कमेंट कर लोग कह रहे हैं, कि आखिरकार अंजलि को उसका असली राहुल मिल गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...